{"_id":"6758ab18731da471e105e257","slug":"rampur-defeated-muzaffarnagar-in-penalty-shoot-out-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-137856-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेनल्टी शूट-आउट में रामपुर ने मुजफ्फरनगर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेनल्टी शूट-आउट में रामपुर ने मुजफ्फरनगर को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। हिंदू इंटर कॉलेज के बराबर में स्थित मैदान में चल रहे ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को तीसरा दिन रहा। रामपुर की टीम ने मुजफ्फरनगर को 1-0 से हराया। मैच का फैसला पेनल्टी शूट-आउट में हुआ।
मंगलवार को रामपुर और मुजफ्फरनगर की टीम के बीच मैच खेला गया। निर्धारित समय सीमा पर कोई भी टीम कोई गोल नहीं कर पाई तो पेनल्टी के जरिए मैच का निर्णय हुआ। इसमें 1-0 से रामपुर जीत गया। मैच में कमेंट्री की भूमिका शहजाद अहमद व इरफान और रेफरी की भूमिका सुभाष कपूर उर्फ पप्पी ने निभाई।
नगीना फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राकेश कर्णवाल, कुंवर अमरजीत सिंह, शेख नौशाद अप्पा, शेख मोहम्मद जमशेद, सिद्दीक मुल्तानी, प्रधानाचार्य शाहिद अली गोहर, लाला विनोद कुमार अग्रवाल, नासिर मुल्तानी, जहांगीर आदि मौजूद रहे।