फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramlala came to our house too, family members rejoiced with joy

Bijnor News: हमारे घर भी आया रामलला, खुशी से झूम उठे परिजन

Tue, 23 Jan 2024 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Ramlala came to our house too, family members rejoiced with joy
धामपुर के एक निजी अस्पताल में जन्में बच्चे को गोद मे लिए परिजन स्त्रोत संवाद
-सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के समय जिले में कई बच्चों ने लिया जन्म
विज्ञापन

-रामलला प्राण प्रतिष्ठा और पुत्र रत्न प्राप्ति की खुशी मिलना सुखद पल



संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां देशभर में उत्सव मनाया जा रहा हैं, वहीं जिन लोगों के घरों में बच्चे ने जन्म लिया, उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। परिजन बोले, हमारे घर भी रामलला आया है। माता-पिता, दादी अपने नवजात बच्चे को दुलार कर निहारते रहे। बिजनौर में सोमवार को मेडिकल अस्पताल सहित कई निजी अस्पतालों में नवजातों की किलकारी गूंजी।


बेटे का नाम कृष्ण या अभिनंदन रखेंगे : सचिन कुमार

मेडिकल अस्पताल में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव तकीपुर नरोत्तम निवासी सन्नो पत्नी सचिन कुमार ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे नवजात शिशु को जन्म दिया। सचिन कुमार ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है। एक तो रामलला प्राण प्रतिष्ठा हो गई और दूसरा उनके घर में भी रामलला स्वरूप बेटे ने जन्म लिया। वह अपने बेटे का नाम कृष्ण कुमार या अभिनंदन रखेंगे।
विज्ञापन




पोते को देखकर मन प्रसन्न: कस्तूरी देवी

हल्दौर क्षेत्र के गांव सुमालखेड़ी निवासी निधि पत्नी सतेंद्र ने भी सोमवार करीब साढ़े 11 बजे मेडिकल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। जन्म के बाद दादी कस्तूरी देवी अपने पोते को दुलार कर निहारती रही। कस्तूरी देवी ने कहा कि पाेते को देखकर मन प्रसन्न है। अब रामलला भी अपने घर आ गए हैं। यह बहुत शुभ अवसर रहा। रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही पुत्र रत्न की प्राप्ति का सुखद पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन हुआ बेटे जन्म

बिजनौर की नई बस्ती निवासी दीपा पत्नी करन सिंह ने सिटी हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। परिजनों ने बताया कि जन्म के बाद बच्चे के स्वास्थ्य को देखते हुए भर्ती किया गया। उनके घर में बेटे का जन्म रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन हुआ है। इससे अच्छा पल और क्या होगा। परिवार में खुशी का माहौल है। जब वह बेटे का नामकरण करेंगे तो कोई धार्मिक नाम ही रखेंगे।






दादी बोली, मेरे घर प्रभू राम आएं हैं
धामपुर की रानी बाग कालोनी निवासी सरिता चौहान पत्नी अमित चौहान ने प्राइवेट अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। दादी विनीता चौहान और नानी संतोष देवी भावुक होकर बोलीं कि उनके घर प्रभु राम आए हैं। अब कोई इच्छा अधूरी नहीं। पिता अमित चौहान ने बताया कि उनके सात साल की बेटी है। लंबे अंतराल के बाद दोबारा पिता बनने का मौका मिला। हालांकि डिलीवरी की तारीख में कुछ दिन बाकी थे। मगर, उन्होंने 22 जनवरी को यादगार बनाने के लिए सिजेरियन डिलीवरी कराई। पिता ने कहा कि उनके परिवार में बेटा- बेटी में कोई फर्क नहीं है। लेकिन बेटे के जन्म को पूरा परिवार प्रभु राम का आगमन मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed