Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramganga dam project blessed by Ram's name: Swatantra Dev

रामगंगा बांध परियोजना को राम नाम का आशीर्वाद : स्वतंत्र देव

Mon, 24 Mar 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 24 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ramganga dam project blessed by Ram's name: Swatantra Dev
रामगंगा बांध परियोजना पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से जानकारी लेते मंत्री। स्रोत संवाद।
कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ में रामगंगा बांध परियोजना के 50 वर्ष पूरे होने पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने परियोजना को राम नाम का आशीर्वाद और गंगा की पवित्रता की परियोजना कहा। मंत्री ने भिक्कावाला पंप नहर का शिलान्यास किया
विज्ञापन

रविवार को रामगंगा बांध परियोजना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने कहा कि कालागढ़ के बांध से अंतिम पंक्ति का व्यक्ति लाभ ले रहा है। सिंचाई, ऊर्जा व पीने के लिए पानी मिल रहा है। 50 वर्ष पहले बने बांध का यह शुभ अवसर गौरवशाली क्षण है। जिसका प्रभाव अटूट रहेगा। इसे राम नाम का आशीर्वाद है। जिसमें गंगा की पवित्रता समाहित है। यह केवल एक परियोजना नहीं है। बल्कि संकल्प, परिश्रम बलिदान की अद्वितीय गाथा का उत्सव है।
विज्ञापन

देश के जलशक्ति के प्रति समर्पण और प्रदेश के विकास की मजबूत नींव का प्रतीक है। आजादी के बाद हम जलशक्ति व ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना चाहते थे। तब इस परियोजना का सपना देखा गया था। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों को यहां से सिंचाई की सुविधा मिल रही है। जिन खेतों में सूखा अकाल रहता था, अब वहां फसलें लहलहा रही हैं। 350 मिलियन यूनिट बिजली बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष अखिलेश कुमार, मुख्य अभियंता स्तर प्रथम माहेश्वरी प्रसाद, मुख्य अभियंता (पूर्वी गंगा) शरद कुमार सिंह,एसई संजीव झा, नीरज त्यागी, ब्रजेश कुमार, मनोज, एई रोहित ढाका, विपिन कुमार, विजय सिंह, पुष्पेंद्र पाल, लवकांत चौहान एमडी जोशी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार लिखवार ने किया। इस दौरान रामगंगा भवन के प्रांगण में मंत्री को पुलिस की टीम ने गार्ड आफ आनर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed