फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ramdol procession will not come out in Noorpur

नूरपुर में नहीं निकलेगा रामडोल का जुलूस

Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ramdol procession will not come out in Noorpur
नूरपुर में नहीं निकलेगा रामडोल का जुलूस
विज्ञापन

नूरपुर। कोरोना के चलते इस वर्ष नूरपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलने वाला रामडोल का जुलूस नहीं निकलेगा। इसके साथ ही ग्राम नाहर सिंह में भगवान नरसिंह के मंदिर पर लगने वाला मेला भी नहीं लग पाएगा। प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है।

नूरपुर में रामडोल का जुलूस भव्य तरीके से निकाला जाता है। इस साल कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने जुलूस निकालने पर पाबंदी लगा दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल के अनुसार कोरोना के चलते भीड़भाड़ एकत्र होने वाले सभी कार्यक्रमों पर पाबंदी लगी हुई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामडोल का जुलूस निकालने पर पाबंदी है और नगर में जुलूस नहीं निकलेगा। इसके साथ ही गांव नाहर सिंह में भगवान नरसिंह के मंदिर पर लगने वाले मेले को भी स्थगित कर दिया गया है। इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed