{"_id":"600477798ebc3e2e7045a012","slug":"ram-bhakts-started-fund-surrender-campaign-nazibabad-news-mrt5210190154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामभक्तों ने शुरू किया निधि समर्पण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामभक्तों ने शुरू किया निधि समर्पण अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। मालिनी नगर की शिवाजी शाखा के रामभक्तों ने अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू किया है। रामभक्तों ने घर-घर जाकर लोगों को राम मंदिर निर्माण में स्वेच्छा से सहयोग धनराशि देने के प्रति जागरूक भी किया।
अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता चौ. ईशम सिंह ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण के लिए निधि समर्पण का कार्य शुरू कर दिया है। अभियान 15 से 31 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि निधि समर्पण अभियान के तहत प्रत्येक घर से राम मंदिर के निर्माण के लिए जो भी व्यक्ति स्वेच्छा से धनराशि का समर्पण करेगा, शाखा उसकी धनराशि अयोध्या तक पहुंचाने का कार्य करेगी। भाजपा नेता चौ. ईशम सिंह ने लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने और स्वेच्छा से श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग करने की अपील की। शाखा की ओर से अभियान में रितेश सैन, नरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, महेश मलिक, विशेष कुमार, सुशील चौहान, पीके शर्मा, रुपेश कुमार आदि मौजूद रहे।