फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rallied to protest crop insurance

फसल बीमा योजना के विरोध में लामबंद

Fri, 05 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rallied to protest crop insurance
बिजनौर में गन्ना समिति कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाकियू ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। भाकियू ने उत्तराखंड सरकार द्वारा गन्ने के दाम में पांच रुपये प्रति क्विंटल घटाने पर नाराजगी जताई है। भाकियू कार्यकर्ता गन्ने की दामों में कमी के विरोध में नौ अगस्त को उत्तराखंड की सीमाएं जाम कर अपनी नाराजगी का इजहार करेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री बीमा योजना को जबरन लागू करने के विरोध में लेकर किसानों ने गन्ना समिति कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। संगठन के जिलाध्यक्ष रामऔतार सिंह ने कहा कि सरकार जबरन बीमा का प्रीमियम काटकर किसान के पेट पर लात मार रही है।  इस बीमे से किसानों को कोई लाभ नहीं है, बल्कि सरकार किसानों की जेब काटकर बीमा कंपनियों के जेबें भर रही हैं। भाकियू का एक प्रतिनिधि मंडल लीड बैंक अधिकारी से मिला। भाकियू बीमा काटने वाले बैंकों पर ताले डालेगी। उत्तराखंड सरकार द्वारा गन्ने का दाम पांच रुपये प्रति क्विंटल घटाने के विरोध में भाकियू नौ अगस्त को उत्तराखंड की सीमाएं जाम करेगी। इसमें बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर भागूवाला में, दिल्ली-कोटद्वार मार्ग पर बड़िया में व काशीपुर मार्ग पर अफजलगढ़ में जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

 प्रदर्शनकारियों में ओमपाल सिंह, धर्मवीर सिंह धनकड़, सुरपाल सिंह, जयसिंह, महावीर सिंह, होशियार सिंह, सुखवेंद्र सिंह, नीरज सिंह, अक्षेंद्र राठी और नवदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं धामपुर  में ब्लाक महामंत्री हरिराज सिंह के नेतृत्व में किसान केंद्र सरकार की बीमा योजना के खिलाफ एसडीएम तिराहे पर एकत्र हुए। यहां पर केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर निंदा की। किसानों ने कहा कि अच्छे दिन आने के नाम पर मोदी सरकार ने बुरे दिनों में लाकर खड़ा किया है। फसल बीमा योजना के नाम पर प्रीमियम के रूप में धन की कटौती तो सभी किसानों से की जाती है, पर बीमे के पैसा एक दो प्रतिशत किसानों को ही मिल पाता है। 
यह बीमा योजना किसानों के हित के नाम पर केवल धोखा है। प्रदर्शनकारियों में राजेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, हरिराज सिंह, घनश्याम सिंह, विलयपाल सिंह, रामकुमार सिंह, रामगोपाल , सुखलाल , वीरेंद्र रहे।

किसान विरोधी है योजना
चांदपुर/नूरपुर में भारतीय किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को किसान विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर अपना रोष व्यक्त किया। बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ता तहसील पर एकत्र हुए और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का विरोध कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि फसल बीमा योजना किसान विरोधी है। इसमें किसानों को छला जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने योजना के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर रोष जताया। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं में कुलदीप सिंह, रामपाल सिंह, मुखिया रामफल सिंह, सतेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे। नूरपुर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कृषि बीमा योजना के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा के नेतृत्व में किसान नारेबाजी करते हुए शिव मंदिर चौक पहुंचे और केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया।  इस दौरान नागेंद्र पाल, रमेशचंद, लक्ष्मीकांत शर्मा, उत्तम कुमार, जयपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। वहीं रायपुर सादात में पुतला फूंकने के दौरान एक किसान बलराम सैनी के कपड़ों में अचानक आग लगने से वह झुलस गया। प्रदर्शनकारियों ने समय रहते बलराम के कपड़ों में लगी आग को बुझाकर उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया।


योजना थोपने  का आरोप
रायपुर सादात में प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना किसानों पर जबरन थोपने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को रायपुर चौराहा क्षेत्र में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए किसानों के आर्थिक-मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कृषि  बीमा योजना किसानों पर जबरन थोप रही है। किसानों की मंशा के विपरीत उन पर बीमा योजना के अंतर्गत प्रीमियम भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। जिसे भारतीय किसान यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों में बलराम सिंह, विनोद परमार, इनामुल्ला खां, सरदार बलिहार सिंह, हाजी अहसान अंसारी, दीपक चौहान, डॉ.धर्मवीर,  जयपाल सिंह, इजहार अहमद, हरपाल सिंह आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed