फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rajya Sabha MP Vijaypal Tomar said, public is safe because of Modi-Yogi

बोले राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, मोदी-योगी की वजह से जनता सुरक्षित

Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP Vijaypal Tomar said, public is safe because of Modi-Yogi
धामपुर में भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते राज्य सभा सांसद विजयपाल तोमर। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर। राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का समर्थन हासिल करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता पीएम मोदी और यूपी में सीएम योगी की वजह से ही सुरक्षित है, नहीं तो उनका घरों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के एक मंडप में भाजपा की ओर से संपन्न हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में राज्यसभा सांसद ने प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि 26 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में जब कोरोना संक्रमण फैला और लोग मरने लगे तो सीएम योगी ने बीमार लोगों को कोविड अस्पतालों में भेज कर उनका उपचार कराया और भूख से प्रदेश के किसी भी व्यक्ति को नहीं मरने दिया। यूपी में जमकर विकास हुआ है और अभी तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम ने सभी को भरोसे में लेकर बगैर भेदभाव के जनता का विकास किया है लेकिन विरोधी प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों को भड़का कर राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं।
विज्ञापन

विधायक अशोक राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें बगैर भेदभाव के काम कर रही है। पूर्व की सरकारों में बदले की भावना से काम किया गया है। उन्होंने अबकी बार भी जनता से चुनाव में समर्थन मांगा। विधानसभा प्रभारी मनोज श्रीवास ने कहा कि प्रबुद्धजन वह ताकत रखते हैं, जो कैसे भी हवा के रुख को सकारात्मक कर दें। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने भी सरकार का गुणगान करते हुए जनता को पार्टी की नीतियों से अवगत करा समर्थन जुटाने की अपील की है। सम्मेलन में पूर्व सांसद डा. यशवंत सिंह, डा. शांति शर्मा, डा. रश्मि रावल, डा. सारंगा देश असीम, नीरजा सिंह, मुकेश रस्तोगी ने विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष लीना सिंघल, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, राघव शरण गोयल, सुभाष चौहान, आयुुश चौहान, प्रियंकर राणा, उदित नारायण, रोहित कुमार, दिनेश सैनी, ब्लाक प्रमुख क्षमा हेमलता चोहान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed