{"_id":"5dc1bac18ebc3e5b5b394e76","slug":"raised-demand-for-sugarcane-price-to-be-rs-500-per-quintal-nazibabad-news-mrt452095152","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू लोक शक्ति की तहसील में मासिक पंचायत आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू लोक शक्ति की तहसील में मासिक पंचायत आयोजित
विज्ञापन
गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की उठाई मांग
नजीबाबाद। भाकियू लोक शक्ति ने गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाने, चीनी मिल से जुड़े खस्ताहाल मार्गों की मरम्मत कराने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज दिए जाने सहित विभिन्न मांगों और समस्याओं को मासिक पंचायत में उठाया गया।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत की अध्यक्षता में नजीबाबाद तहसील परिसर में मासिक पंचायत हुई। किसानों ने कहा कि चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हो रहा है, लेकिन बकाया मूल्य का भुगतान नहीं हुआ है। चीनी मिलें किसानों का पैसा दबाए बैठी हैं और किसान आर्थिक तंगी से परेशान हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने आरसीईपी समझौता न कर किसानों का उत्पीड़न होने से बचाया है। किसानों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेने की मांग की। किसानों ने 11 सूत्री मांगों और समस्याओं का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने नए पेराई सत्र में गन्ने के दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाने, किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान मय ब्याज सहित शीघ्र कराने, गन्ना पर्चियों में गड़बड़ी की जांच कराने, विद्युत अव्यवस्था और जर्जर विद्युत लाइन को दुरुस्त कराने, किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ कराने, 60 वर्ष आयु के किसान-मजदूरों को दस हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने, नांगल-चंदक नहर पटरी मार्ग को पक्का कराने, खादर क्षेत्र को गंगा के कटान से बचाने के लिए तटबंध बनवाने और चीनी मिलों से जुड़े खस्ताहाल मार्गों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। पंचायत का संचालन गजराज सिंह ने किया। इस दौरान नागेंद्र सिंह, अजयपाल सिंह, हितेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, नरपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, अमरीश सिंह, अमर सिंह, धर्मवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।