फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain water flowing in the drains

नालियों में बह रहा बारिश का पानी

Tue, 21 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rain water flowing in the drains
नालियों में बह रहा बारिश का पानी
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर में बारिश का पानी छतों से नीचे आकर नालियों में बह जाता है। इस पानी को जमीन की गोद में डालने के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। अब तक तो सरकारी विभाग भी इसको लेकर उदासीन थे। अगर सरकारी विभाग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बना है तो उनमें काम करने वाले कर्मचारियों के घरों में इसका कोई इंतजाम नहीं है।
लगातार घट रहा भूगर्भ जल भविष्य के खतरे का सबब है। भूगर्भ जल को रिचार्ज करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सबसे कारगर तरीका है। इसमें छत पर बरसने वाले बारिश के पानी को जमीन में डाल दिया जाता है। सरकारी विभागों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाए जा रहे हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व घरों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनना जरूरी होता है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बड़े शोरूम, अस्पताल आदि में भी बारिश के पानी को सहेजने का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने जलभराव से दिलाई निजात
भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी ने पानी की कीमत समझने और गांव कड़ावजीदपुर वालों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए बड़ी पहल की है। गांव में बने करीब 38 बीघा का तालाब खरपतवार से अटा था। पानी सड़क पर बहता था। भाजपा नेता ने अपने खर्च पर तालाब को तीन जेसीबी, 18 ट्रैक्टर ट्राली व 150 मजदूर काम पर लगाकर 1500 ट्राली कचरा निकलवाया। गांव वालों को जलभराव से निजात मिली और तालाब का पानी भी सीधा भूगर्भ में जा रहा है। भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी का कहना है कि तालाब साफ रहेंगे तो ही भूगर्भ जल को रिचार्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल की बचत करना सबकी जिम्मेदारी
एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि जल की बचत करना नैतिक जिम्मेदारी भी है। सभी किसी न किसी तरह से जल की बचत करें। तालाबों को साफ रखें और घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed