फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain 'Gold' on crops from the sky

आसमान से फसलों पर बरसा ‘सोना’

Tue, 22 Jan 2019 12:03 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 22 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rain 'Gold' on crops from the sky
बारिश से बचने के लिए पॉलिथीन लपेटकर जाते बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आसमान से सोमवार को बारिश के रूप में फसलों पर सोना बरसा। बारिश और हवा ने मौसम को और सर्द कर दिया है। बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मंगलवार को पूरे जिले में बारिश होने के आसार हैं। साथ ही मौसम शनिवार तक खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। हवा की गति भी रोज से ज्यादा रही। आमतौर पर तीन किलोमीटर प्रति घंटा तक रहती है, लेकिन सोमवार को हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। पूरा दिन सूर्यदेवता के दर्शन नहीं हुए। शाम के करीब तीन बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश और हवा से मौसम में और ठंडक घुल गई। हल्की-हल्की बारिश ने भी सर्दी का सितम बढ़ा दिया। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इस समय खेतों में गेहूं की फसल लहलहा रही है। बारिश गेहूं के साथ-साथ सरसों व गन्ने की फसल के लिए भी वरदान बताई जा रही है।
विज्ञापन

किसान जबर सिंह, महेश     सिंह, दिनेश कुमार आदि का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल से गेहूं की फसल का विकास और तेजी से होता है। साथ ही गन्ने की    फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद साबित होगी। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार मंगलवार को पूरे जिले में बारिश होने के आसार हैं। मौसम   इस पूरे सप्ताह खराब ही रहने  की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन कक्षा पांच तक के बच्चों की छुट्टी
बिजनौर। बारिश व हवा से बढ़ी ठंड को देखते हुए डीएम अटल कुमार राय ने कक्षा पांच तक के सभी स्कूलों के बच्चों की दो दिन की छुट्टी की है। परिषदीय स्कूलों के साथ सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों के भी कक्षा पांच तक के बच्चों की छुट्टी रहेगी। सोमवार को अचानक बदले मौसम व बढ़ी ठंड को देखते हुए छुट्टी की गई है।      डीएम के अनुसार इस दौरान परिषदीय स्कूलों के शिक्षक स्कूल आएंगे      और अन्य कार्य देखेंगे।

तेज हवाओं के साथ वर्षा से बढ़ी ठंडक
नजीबाबाद  में तेज हवाओं के साथ वर्षा ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी।  वर्षा के चलते अधिकांश नागरिकों ने स्वयं को घरों में कैद कर लिया। सर्दी के पहली वर्षा किसानों के लिए वरदान साबित हुई। सोमवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवत बदल ली। काले बादलों के साथ सर्दी की पहली वर्षा से मौसम ओर सर्द हो गया। तेज हवाओं और वर्षा की ठंड से   अधिकांश नागरिक अपने घरों में कैद हो गए। वहीं, सर्दी की पहली वर्षा किसानों के लिए वरदान साबित हुई। किसान तेजपाल सिंह, हरि सिंह, ओमपाल, अर्जुन का कहना है कि सर्दी की बारिश गन्ने, सरसों और गेहूं  की फसल के लिए लाभ दायक है।


दिन में लाइट जलाकर गुजरे वाहन
धामपुर में मौसम में अचानक आए बदलाव के साथ हुई बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई। जिसके चलते दिन में ही रात की तरह मौसम हो गया। सोमवार दोपहर को लगभग साढ़े तीन बजे आकाश में काले बादल छा गए। बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी। जिससे सर्दी बढ़ गई। वाहनों को दिन में ही लाइटेें जलाकर चलना पड़ा। वहीं, सर्दी के मौसम में हुई पहली बारिश से किसानों की गेहूं, सरसों की फसल के लिए लाभदायक साबित होगी। वहीं नींदडू़ में सोमवार को अपराह्न चार बजे से वर्षा आरंभ होने के कारण ठंड बढ़ गई है। सवेरे रोजाना की तरह धूप निकली, किंतु कुछ देर के बाद तेज हवा चलने लगी। दोपहर बाद हवा की रफ़तार में कमी आई, तो आकाश में बादल घिर आए और चार बजते ही बारिश होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed