{"_id":"6a9c733bdcaad6b981086702","slug":"rain-disrupts-power-supply-from-cities-to-villages-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-189419-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शहर से लेकर गांवों तक बारिश से बिजली आपूर्ति बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शहर से लेकर गांवों तक बारिश से बिजली आपूर्ति बेपटरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बारिश से जिले में बिजली आपूर्ति भी बेपटरी हो गई। बारिश की बूंदों से तथा पेड़ों टहनियों से लाइनों में फाल्ट हुए। शहर के बुखारा बिजलीघर को आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स खराब हो गया था। इस कारण बुखारा बिजलीघर के क्षेत्र में तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही है। नूरपुर रोड क्षेत्र में सुबह नौ बजे से ही बिजली गायब हो गई थी। शाम को बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
शहर के आवास-विकास और बुखारा बिजलीघर से शहर के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। बारिश से दोनों बिजलीघर से फीडरों में फाल्ट आदि आने से बिजली कटौती हुई। अधिकारियों के अनुसार बुखारा के साथ, कंभौर, चौकपुरी आदि बिजलीघरों की लाइनों में फाल्ट से कटौती हुई। शहर में बिजली कटौती से सुबह के समय पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ा है। नूरपुर रोड क्षेत्र के उपभोक्ता मनोज कुमार, ममता देवी का कहना है कि सुबह नौ बजे बिजली गायब हो गई थी। शाम पांच बजे तक आपूर्ति गायब रही।
बिजनौर डिविजन के अधिशासी अभियंता अजय कुमार कैम ने बताया कि बुखारा बिजलीघर क्षेत्र के लाइन में फाल्ट व केबल बॉक्स खराब होने से आपूर्ति बाधित रही। स्वयं बिजलीघर पहुंचकर बॉक्स सही कराया। फीडरों में आए फाल्टों को फील्ड स्टाफ ने सूचना पर मौके पहुंचकर फाल्ट सही करके आपूर्ति को सुचारू किया।