फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain cools the weather, winds break trees

Bijnor News: बारिश से ठंडा हुआ मौसम, हवा से पेड़ टूटे

Tue, 07 Oct 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rain cools the weather, winds break trees
बिजनौर में सोमवार को बारिश में भीगती स्कूटी सवार युवती। संवाद
बिजनौर। सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे से हुई बारिश से जिले का मौसम ठंडा हो गया। दोपहर में हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान जिले में कई स्थानों पर पेड़ टूट गए और खंभे भी गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। शाम होते-होते बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश होने से वाहनों की रफ्तार भी थम गई। सोमवार दोपहर दो बजे तक अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन, बारिश होने के बाद तापमान में और गिरावट हुई। जिसके चलते शाम छह बजे तक अधिक तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। बूंदाबांदी होने के साथ ही तापमान में गिरावट हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात से रूक-रूककर हो रही बारिश : कालागढ़ में रविवार की रात व सोमवार को दोपहर के बाद बारिश हुई। रामगंगा बांध के नियंत्रण कक्ष के अनुसार सुबह आठ बजे तक 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बांध के जलाशय का जलस्तर 362.980 मीटर दर्ज किया गया।

धामपुर में किसान अतुल कुमार, पंकज कुमार, महेश, दिलावर, गोपाल ने बताया बारिश से धान की फसल को नुकसान की आशंका है। नींदड़ू, अंथाई शेख और मनकुआ के किसान अरशद अली, अथर हुसैन ने बताया कि तेज हवा से खड़ी धान की फसल गिर जाएगी।

बिजनौर में सोमवार को बारिश में भीगती स्कूटी सवार युवती। संवाद

बिजनौर में सोमवार को बारिश में भीगती स्कूटी सवार युवती। संवाद

बिजनौर में सोमवार को बारिश में भीगती स्कूटी सवार युवती। संवाद

बिजनौर में सोमवार को बारिश में भीगती स्कूटी सवार युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed