फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain caused flood in Baneli river

बारिश से बनैली नदी में आया उफान

Tue, 07 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rain caused flood in Baneli river
अफजलगढ़ में बनैली का जलस्तर बढ़ने से स्कूल से घर जाने के लिए नदी किनारे खड़े छात्र छात्राऐं। - फोटो : BIJNOR
बारिश से बनैली नदी में आया उफान
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। सोमवार की रात्रि में हुई भारी बारिश के कारण मंगलवार को बनैली नदी में पानी बढ़ जाने से ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं को कड़ी परेशानी उठानी पड़ी। जलस्तर बढ़ जाने व तेज प्रवाह के कारण स्कूली बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद घंटों इंतजार करते रहे। आखिरकार घर लौटना पड़ा।
स्कूली छात्र व छात्रा प्रीति रानी, नेहा कुमारी, पल्लवी रानी, ज्योति रानी, राहुल कुमार, नवनीत कुमार आदि ने बताया कि वह भूतपुरी अफजलगढ़ मार्ग स्थित राजकीय आदर्श इंटर कालेज शाहपुर जमाल में पढ़ाई के लिए आते हैं। स्कूली बच्चों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह जलस्तर करीब दो फिट था। उन्होंने जूते मोजे उतारकर किसी तरह नदी को पार किया और स्कूल पहुंच गए। स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापिस लौटते समय अचानक नदी का जलस्तर 4 से 5 फिट जा पहुंचा। छात्र व छात्राएं घंटों खड़े रहकर पानी कम होने का इंतजार करते रहे, लेकिन नदी का जलस्तर कम न होने की वजह से स्कूली बच्चों को कई किलोमीटर की पैदल यात्रा कर घर वापिस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उधर घंटो देरी से पहुंचने पर अभिभावक परेशान हो गए। नदी का जलस्तर बढ़ जाने की जानकारी मिलते ही कुछ अभिभावक बाइकों द्वारा सुआवाला से होकर स्कूली बच्चों को घर वापिस ले गए। वही दर्जनों बच्चों को पैदल ही घर लौटना पड़ा। अभिभावकों वीर सिंह, परवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजय कुमार आदि ने बताया कि जलस्तर बढ़ जाने से वह बच्चों के लिए परेशान रहे। उधर, पीली डैम जलाशय के जेई भानू प्रताप सिंह का कहना है कि सोमवार की रात्रि में पीली डैम जलाशय क्षेत्र में 45 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। डैम का जलस्तर मंगलवार की सुबह 8 बजे 837.60 फिट रिकार्ड किया गया है। जलाशय से बनैली में पानी नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज बारिश में गिरी सीएचसी की दीवार
अफजलगढ़। तेज वर्षा के चलते व पानी की सही से निकासी न होने के चलते नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार गिर गई। वर्षा का पानी परिसर में भर गया, इससे कालोनी मे रहने वालों को भारी परेशानी करना पड़ रहा है।

मीनू चौहान, रोहतास सिंह, पवन कुमार, अमित कुमार तथा मनोज शर्मा आदि का कहना है कि सीएचसी कालोनी के आसपास दूसरी कालोनी बसी है, जिसमें पानी की निकासी के लिए सही से नाली नहीं बनी है और मार्ग का भी भराव कर ऊंचा कर दिया गया है। जिससे घरों की निकासी का पानी सीएचसी की दीवार के पास एकत्र हो गया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सीएचसी की चहारदीवारी कराने तथा पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराने की मांग की है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में नगर पालिका ईओ व सीएमओ को अवगत करा दिया है। शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed