Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rain again in the morning, temperature drops by ten degrees

Bijnor News: सुबह फिर हुई बारिश, तापमान में दस डिग्री गिरावट

Tue, 07 Oct 2025 11:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rain again in the morning, temperature drops by ten degrees
अफजलगढ़ क्षेत्र में आंधी व बारिश से गिरी घान की फसल। - फोटो : credit
बिजनौर। जिले में हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। दो दिन में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। तापमान में गिरावट होने से लोगों को मंगलवार सुबह के समय ठंड का अहसास हुआ। सुबह छह बजे तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार सुबह के समय भी झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। नगीना स्थित कृषि वेधशाला में मंगलवार को 42.6 एमएम बारिश दर्ज हुई। इतनी बारिश को प्रभावी माना जाता है। तेज हवाओं की वजह से कई जगह पेड़ गिर गए। इससे यातायात भी बाधित रहा। आने वाले दिनों में तापमान में परिवर्तन होगा। इस बारिश से ठंड की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में भी सूर्यदेव बादलों की ओट का आंख-मिचौली खेलते रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान दोपहर दो बजे 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि बुधवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे तापमान में गिरावट होगी। 15 अक्तूबर के बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
धामपुर में तेज हवा के साथ बारिश आने से सोमवार को पालिका शिवाजी पार्क में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास खड़ा आम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से रानीबाग काॅलोनी निवासी मुदित वशिष्ठ की कार क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, नहटौर मार्ग पर कई स्थानों पर गिरे पेड़ों के कारण देर रात करीब 10 बजे बाधित हुआ मार्ग सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed