फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railways started preparations for Kumbh Mahaparva

कुंभ महापर्व के लिए रेलवे ने शुरू की तैयारियां

Sat, 21 Nov 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Railways started preparations for Kumbh Mahaparva
नजीबाबाद। कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए नजीबाबाद-ऋषिकेश और लक्सर रेलवे स्टेशन प्रमुख भूमिका अदा करेंगे। डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश ने ऋषिकेश जाते समय नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण कर कुंभ यात्रियों को रेलवे की ओर से आवागमन सुविधाएं देने का जायजा लिया।
विज्ञापन

कुंभ महापर्व के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 14 जनवरी से शुरू हो रहे कुंभ महापर्व को लेकर ऋषिकेश जाते समय शुक्रवार को डीआरएम मुरादाबाद तरुण प्रकाश ने नजीबाबाद स्टेशन का दौरा किया। मुरादाबाद की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा तथा ऑपरेटिंग व तकनीकि अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से प्रात: नजीबाबाद पहुंचे डीआरएम ने कुंभ के दौरान हरिद्वार स्नान के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को तत्काल वापसी की रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की। रेलवे ने हरिद्वार से नजीबाबाद, ऋषिकेश व लक्सर के लिए विशेष स्नान पर्वों पर सरकार की गाइडलाइन के अनुसार विशेष रेलगाड़ियां चलाने की व्यवस्था जुटाई है।
विज्ञापन

डीआरएम ने एडीईएन अभिषेक कुमार सिंह, एसएस जयपाल सिंह, सीएमआई आरके सिंह, सीआईटी गजे सिंह के साथ नजीबाबाद स्टेशन परिसर का दौरा कोविड-19 दौर में आयोजित कुंभ के दौरान यात्रियों को सुरक्षित यातायात सुविधा मुहैया कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
विशेष स्नान पर्व पर 1500 यात्रियों के आवागमन का अनुमान
नजीबाबाद। कुंभ महापर्व के दौरान हरिद्वार में सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने के लिए विशेष स्नान पर्वों पर अनुमानित 1500 यात्री नजीबाबाद स्टेशन पहुंचकर विभिन्न स्थानों के लिए कूच करेंगे। आसपास के जनपदों से आने वाले यात्रियों को भी रेलवे नजीबाबाद से सुरक्षित हरिद्वार पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed