फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway's reserved ticket booking software has been changed.

Bijnor News: रेलवे में आरक्षित टिकट बुकिंग का बदला साफ्टवेयर

Sat, 21 Feb 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Railway's reserved ticket booking software has been changed.
बिजनौर। यात्रियों को सुविधा देने के लिए धीरे-धीरे रेलवे विभाग बदलाव कर रहा है। ऐसे में अब आरक्षित टिकट बुकिंग के साफ्टवेयर में बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को आसानी एवं जल्दी टिकट उपलब्ध होंगे। डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए नया साफ्टवेयर लागू किया गया है।
विज्ञापन


रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों को अभी तक डॉक पर मैनुअल टिकट उपलब्ध कराया जा रहा था। अब नेक्स्ट जनरेशन सिस्टम लागू हो गया है। इसके लिए ही आरक्षित टिकट की बुकिंग की जा रही है। यह प्रणाली टिकट बुकिंग के दुरुपयोग को रोकने में सहायक और सुरक्षित है। इसके अलावा रीयल-टाइम अपडेट, यूपीआई/क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान का विकल्प है। किसी भी यात्री का टिकट भुगतान करते हुए कैशलैस सिस्टम फेल नहीं होगा। साथ ही टिकट में गलती होने की संभावना बहुत कम है। साफ्टवेयर में दिए ऑप्शन पूरे भरने के बाद ही टिकट की बुकिंग हो सकेगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह साफ्टवेयर शुरू किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग के आंतरिक साफ्टवेयर में बदलाव किया गया है। यह उचित एवं बेहतर है। पहले कभी-कभी टिकट में गलती हो जाती थी। इस साफ्टवेयर के जरिए टिकट में गलती होने की संभावना कम है। ....आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed