फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railways renewed two dilapidated bridges in just seven hours

रेलवे ने दो जर्जर ब्रिजों का मात्र सात घंटे में किया नवीनीकरण

Thu, 02 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Railways renewed two dilapidated bridges in just seven hours
नजीबाबाद में बुंदगी-नगीना रेल मार्ग पर पुराने ब्रिजों का नवीनीकरण करती रेलवे टीम। - फोटो : NAZIBABAD
रेलवे ने दो जर्जर ब्रिजों का मात्र सात घंटे में किया नवीनीकरण
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। रेलवे ने मात्र सात घंटे का ब्लॉक लेकर लगभग डेढ़ शताब्दी पूर्व बने दो रेलवे ब्रिजों का नवीनीकरण किया। इस दौरान मात्र दो ट्रेनें निरस्त की गईं। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए रेलवे की पैनी निगाह है। एक दशक के भीतर रेलवे ने कई जर्जर पुलों को सुरक्षा की दृष्टि से बदला है। मुरादाबाद मंडल के रेलवे द्वारा चिह्नित दो ब्रिज बदलने के लिए रेलवे ने अभियान चलाया। रेलवे के प्रवर मंडल अभियंता समन्वय पारितोष गौतम एवं मंडलीय अभियंता रॉकी तुहार के नेतृत्व में बुंदकी-नगीना रेल मार्ग पर चिह्नित जर्जर ब्रिज संख्या 1211 और 1219 के नवीनीकरण के लिए अभियान चलाया। रेलवे की टीम ने पुल बदलने के लिए कम से कम समय लगे और कम ट्रेनें प्रभावित हों इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से दोनों ब्रिज मात्र सात घंटे की अवधि में बदल दिए गए। अभियान में लगभग डेढ़ शताब्दी पूर्व बने जर्जर ब्रिज को हटाकर आरसीसी स्लैब और आरसीसी बॉक्स के माध्यम से दोनों ब्रिजों का नवीनीकरण किया। अभियान में एडीईएन दिनेश कुमार, आईओडब्ल्यू पंकज शर्मा, जय सिंह, अपूर्व सक्सेना, नवीन पाल, पीडब्ल्यूआई आरके शर्मा, सुधीर करकेता, इरफान अंसारी, त्रिलोचन सिंह, गगनदीप, आलोक, अंकित, बलराम ब्रिज नवीनीकरण टीम में शामिल थे। रेलवे ने मात्र सात घंटे में दो ब्रिज नवीनीकरण का रिकॉर्ड भी बनाया है।

मात्र दो ट्रेनें हुईं निरस्त
नजीबाबाद। प्रवर मंडल अभियंता समन्वय पारितोष गौतम के निर्देशन में चलाए गए ब्रिज नवीनीकरण अभियान में डाउन लाइन की दो ट्रेनें निरस्त की गईं। रेलवे ने नैनी जनशताब्दी 12091 और चंदौसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 04360 को निरस्त किया, जबकि डाउन लाइन की मालगाड़ियों के रूट बदले गए।

नजीबाबाद में बुंदगी-नगीना रेल मार्ग पर पुराने ब्रिजों का नवीनीकरण करती रेलवे टीम।

नजीबाबाद में बुंदगी-नगीना रेल मार्ग पर पुराने ब्रिजों का नवीनीकरण करती रेलवे टीम।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed