{"_id":"5dd5863b8ebc3e549b506e3d","slug":"railway-gate-stand-broken-dhampur-news-mrt4546511116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलर पलटने से रेलवे फाटक का स्टैंड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर में शुगर मिल के गेट नंबर 456 पर गिरे गन्ने को लोडर से हटवाते आरपीएफ के जवान।
- फोटो : DHAMPUR
Link Copied
धामपुर। गन्ने से लदा ट्रिपलर पलटने से रेलवे फाटक का स्टैंड टूट गया। रेलवे लाइन पर गन्ना बिखर गया। बड़ी मशक्कत के बाद लोडर से गन्ने को रेलवे फाटक से हटाया गया। इससे पैसेंजर ट्रेन को दस मिनट के लिए रोकना पड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रिपलर को कब्जे में ले लिया है जबकि आरोपी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
गांव पाड़ली बसेड़ा निवासी हेमराज पुत्र गजराज बुधवार की दोपहर बाद ट्रैक्टर ट्रिपलर में गन्ना लादकर मिल में सप्लाई करने के लिए जा रहा था। रेलवे फाटक नंबर 456 पर पहुंचकर ट्रिपलर अचानक पलट गया। ट्रिपलर से गन्ना गिरने से फाटक का स्टैंड भी टूट गया। फाटक पर गन्ने का ढेर लग गया। आनन फानन में पहुंची आरपीएफ ने लोडर से रेलवे ट्रैक पर पड़े गन्ने को हटवाया। ट्रिपलर पलटने की घटना से पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से दस मिनट देरी से रवाना हुई। आरपीएफ प्रभारी विकल चौधरी का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रिपलर को कब्जे में ले लिया गया। ट्रैक्टर चालक फरार है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।