फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway gate closed for one and a half hour, two ambulances stuck in heavy traffic jam

Bijnor News: रेलवे फाटक डेढ़ घंटे बंद, भीषण जाम में फंसी दो एंबुलेंस

Fri, 27 Feb 2026 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Railway gate closed for one and a half hour, two ambulances stuck in heavy traffic jam
स्योहारा। रेलवे फाटक बंद होने से लगा जाम व जाम में फंसी एम्बुलेंस
स्योहारा। नगर के स्योहारा–नूरपुर रेलवे फाटक पर शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब फाटक डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम में दो एम्बुलेंस सहित कई स्कूल बसें भी फंस गईं। लंबे इंतजार के बाद फाटक खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर 12:08 बजे रेलवे फाटक बंद किया गया। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर डीएमटी रेलगाड़ी के माध्यम से गिट्टी (पत्थर) डालने का कार्य शुरू हुआ। कार्य पूरा होने तक फाटक बंद रखा गया, जो 1:44 बजे जाकर खोला गया। इस तरह कुल 1 घंटा 36 मिनट तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। फाटक बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की कतारें बढ़ती चली गईं। देखते ही देखते जाम की स्थिति विकराल हो गई। जाम में फंसी दो एम्बुलेंसों में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ती रही। इसके अलावा कई स्कूल बसें भी जाम में खड़ी रहीं, जिससे छात्र-छात्राओं को देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्य की पूर्व सूचना दी जाती तो लोग वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते थे और जाम की स्थिति से बचा जा सकता था। अचानक फाटक बंद होने और लंबे समय तक न खुलने से लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी। फाटक खुलने के बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारु हुआ, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। नगरवासियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यों के दौरान समयबद्ध योजना और पूर्व सूचना सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्योहारा। रेलवे फाटक बंद होने से लगा जाम व जाम में फंसी एम्बुलेंस

स्योहारा। रेलवे फाटक बंद होने से लगा जाम व जाम में फंसी एम्बुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed