फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raids at three places in search of five members of PFI

पीएफआई के पांच सदस्यों की तलाश में तीन जगह छापा

Wed, 28 Sep 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Raids at three places in search of five members of PFI
बिजनौर। जिले में सोमवार की रात पीएफआई के सदस्यों की तलाश में तीन जगहों पर छापा मारा गया। बताया जा रहा है कि एनआईए और ईडी की संयुक्त टीम जिले में टेरर फंडिंग मामले में जांच करने कुछ जगहों पर पहुंची थी। वहीं पुलिस को भी जांच के लिए पांच नाम सौंपे गए थे, जिन्हें लेकर देर रात पुलिस ने मंडावर, नगीना और बिजनौर की जन्नत कालोनी में पूछताछ की। हालांकि कोई पुलिस अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं हे।
विज्ञापन

प्रदेशभर में पीएफआई सदस्यों की जांच और टेंडर फंडिंग की जांच चल रही है। कई जिलों में छापा मारने की सूचना आ रही है। इसी के साथ सोमवार की देर रात जिला मुख्यालय पर जन्नत कॉलोनी, मंडावर और नगीना में टीम पहुंची। टीम ने केंद्रीय एजेंसी से मिले पांच नामों के आधार पर लोगों से पूछताछ की और उनकी गतिविधियों की जांच की। इसके अलावा जिले में अन्य जगहों पर भी एनआईए और ईडी की संयुक्त टीम द्वारा छापा मारने की पुलिस विभाग में चर्चा रही। बताया जा रहा है कि जो पांच नाम पुलिस को मिले हैं, उनका कनेक्शन पीएफआई से बताया जा रहा है। वहीं देर रात हुई छापामारी से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed