फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raghuveera played Holi Raghuveera played Holi in Awadh

होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा

Sat, 07 Mar 2020 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Raghuveera played Holi Raghuveera played Holi in Awadh
होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा
विज्ञापन

बिजनौर। श्रीराम लीला सेवा समिति द्वारा धूमधाम से रंग की एकादशी का जुलूस निकाला गया। होलियारों ने बारिश की फुहारों के बीच लोगों को जमकर रंग लगाया। होली के गानों ने सभी को होली के खुमार में डूबो दिया।
रामलीला मैदान से करीब दो बजे रंग का जुलूस शुरू किया गया। जुलूस में पानी के चार टैंकर शामिल रहे। होलियारों ने टैंकर से लगी पिचकारियों से सभी को खूब भिगोया। राहगीरों को भी नहीं छोड़ा। छत पर खड़े होकर जुलूस देख रहे लोगों पर भी पानी की खूब बौछार कीं। एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाया। होली के जुलूस में बच्चों पर भी होली का खुमार चढ़ा रहा।
विज्ञापन

जुलूस में शामिल राधा-कृष्ण की झांकी ने होली के गीतों पर नृत्य करके सभी का मन मोह लिया। जुलूस मोहल्ला ब्रह्मनान, रम्मू का चौराहा, सर्राफा बाजार होते हुए नगर पालिका चौक पर पहुंचा। जुलूस में समिति अध्यक्ष अचल अग्रवाल, राहुल शर्मा, प्रदीप कौशिक, अंकुर गौतम, जिला बार अध्यक्ष एसके बबली, रजनीश अग्रवाल, राजेंद्र गौतम शामिल रहे।

बिजनौर में एकदशी के जुलूस में गुलाल उड़ाती कलाकार।

बिजनौर में एकदशी के जुलूस में गुलाल उड़ाती कलाकार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed