फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rafipur Mohan's election for principal post on February

Bijnor News: रफीपुर मोहन के प्रधान पद का चुनाव 19 फरवरी को

Thu, 06 Feb 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rafipur Mohan's election for principal post on February
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत रफीपुर मोहन के रिक्त प्रधान पद का चुनाव 19 फरवरी को होगा। इसी दिन 27 रिक्त पंचायत सदस्य पद के लिए भी चुनाव होगा। नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत रफीपुर मोहन के प्रधान मेहर सिंह की 23 दिसंबर 2024 को मृत्यु होने के बाद रिक्त पद पर चुनाव प्रक्रिया आठ फरवरी से शुरू होगी। एडीओ पंचायत पंकज शर्मा ने बताया कि आठ फरवरी को प्रातः 10 बजे से चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 11 फरवरी को प्रातः10 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी के बाद उसी दिन प्रतीक चिह्न आवंटित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत के लिए 19 फरवरी को प्रातः सात से पांच बजे तक मतदान संपन्न होगा। 21 फरवरी को प्रातः आठ बजे ब्लॉक परिसर के चौ.चरण सिंह सभागार में मतगणना संपन्न होगी। ब्लॉक के 27 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर भी आठ फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। आवश्यकता पड़ने पर मतदान 19 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed