फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Raees murder case revealed: Wife murdered husband for extra marital affair in Bijnor

रईस हत्याकांड में हुआ खुलासा: पत्नी निकली कातिल, मोहब्बत में आड़े आया पति तो सुपारी देकर करा दी हत्या

Fri, 30 Aug 2024 01:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 30 Aug 2024 01:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में हुए रईस हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रईस का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी निकली। पुलिस ने आरोपी महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात को खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Raees murder case revealed: Wife murdered husband for extra marital affair in Bijnor
पति की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में पुलिस ने रईस हत्याकांड का खुलासा मात्र 24 घंटे के भीतर कर दिया। रईस की पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर पति की सुपारी देकर हत्या कराई।

विज्ञापन


नजीबाबाद के मथुरापुर मोर क्षेत्र में स्टोन क्रेशर के निकट 28 अगस्त की सुबह अधेड़ उम्र व्यक्ति का चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर पुलिस ने न केवल अज्ञात शव की पहचान की, बल्कि 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन

सुल्तानपुर आदमपुर लक्सर निवासी रईस की हत्या उसकी ही पत्नी दिलशाना ने प्रेमी जावेद अली के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई। सीओ देश दीपक सिंह थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर ने घटना के 24 घंटे बाद सनसनी खेज हत्याकांड का खुलासा किया। 

पुलिस ने मृतक की पत्नी दिलशाना, प्रेमी जावेद अली और किराए के दो हत्यारों कैथल पथरी निवासी अब्दुल वाहिद, और पथरी हरिद्वार निवासी आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। रईस का 20 साल पहले दिलशाना से विवाह हुआ था। निकाह के एक वर्ष बाद से ही जावेद अली जिसका रईस के घर आना जाना था,  पत्नी दिलशाना के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि पति रईस दिलशाना को बुरी तरह मारता पीटता था और उसका शोषण करता था। परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी जावेद अली संग मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

प्रेमी जावेद अली ने भाड़े के हथियारों से एक लाख रुपये में रईस की हत्या का सौदा किया। 40 हजार रुपये एडवांस दिए शेष धनराशि बाद में दी जानी थी। हत्यारे ने काम के बहाने से रईस को नजीबाबाद क्षेत्र लाकर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने रईस की पत्नी सहित चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed