{"_id":"5ea1c13a8ebc3e909a68528a","slug":"radio-station-started-radio-school-nazibabad-news-mrt47891094","type":"story","status":"publish","title_hn":"आने जाने पर सख्ती से रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आने जाने पर सख्ती से रोकने के निर्देश
विज्ञापन
आवाजाही को सख्ती से रोकने के निर्देश
नजीबाबाद/जलालाबाद। एडीएम अवधेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने एसडीएम संगीता, सीओ प्रवीण कुमार सिंह के साथ हर्सवाड़ा हॉटस्पॉट क्षेत्र का दौरा किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस से हर्सवाड़ा के लोगों के बाहर जाने से पूरी तरह रोकने और बाहरी व्यक्तियों के क्षेत्र में प्रवेश को सख्ती के साथ रोकने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी संजय शर्मा से एसपी सिटी ने क्षेत्र में लॉकडाउन अनुपालन के संबंध में जानकारी की।
सैनिटाइजर टनल का उद्घाटन
जलालाबाद। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एडीएम अवधेश कुमार मिश्र ने सीओ प्रवीण कुमार सिंह की उपस्थिति में जलालाबाद में पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार द्वारा स्थापित सैनिटाइजर टनल का उद्घाटन किया। एसपी सिटी ने चौकी प्रभारी के क्षेत्र को सैनिटाइज रखने के लिए किए गए प्रयास की सराहना की। सीओ ने क्षेत्र की जनता से सैनिटाइजर टनल का सदुपयोग करने को कहा। एसडीएम संगीता, ईओ हरि नारायण, चेयरपर्सन के पति लियाकत अंसारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।