{"_id":"6025858e8f14b20acb6591bc","slug":"rachit-murder-case-area-turned-into-cantonment-during-terahvin","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचित हत्याकांड: तेरहवीं में शामिल हुई युवकों की भारी भीड़, दिखा आक्रोश, छावनी बना क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रचित हत्याकांड: तेरहवीं में शामिल हुई युवकों की भारी भीड़, दिखा आक्रोश, छावनी बना क्षेत्र
Fri, 12 Feb 2021 12:59 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
rachit murder case
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रचित की तेरहवीं पर गुरुवार को गांव सिहोरा गिरधर से लेकर कस्बा झालू तक क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा। यहां कोई नेता तो नहीं आया परंतु युवाओं का हुजूम उमड़ा। पुलिस गांव में तब तक रही जब तक तेरहवीं में आए लोग चले नहीं गए।
विज्ञापन
युवक रचित की तेरहवीं में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान लोकसभा का सत्र होने की वजह से नहीं पहुंचे। उन्होंने जल्द ही रचित के गांव जाने की जानकारी भाजपा नेताओं को दी। रचित के गांव सिहोरा गिरधर के हर मार्ग पर सुबह से ही पुलिस तैनात थी। युवकों का सुबह से आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
युवकों में रचित की हत्या को लेकर भारी गुस्सा रहा। लोगों ने उन्हें समझाया कि कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे गलत संदेश जाए। तेरहवीं की रस्म पूरी होने के बाद युवकों ने गांव के रास्ते पर रचित के नाम का बोर्ड लगाया। उनके लौट जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बीती पांच फरवरी को बाइक सवार चार हमलावरों ने छतरी वाले कुएं के समीप गोली बरसाकर रचित की हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले को गैंगवार से जोड़कर देख रही है।
दो और आरोपी दबोचे
पुलिस ने रचित हत्याकांड के दो अन्य आरोपी दबोच लिए हैं। अन्य की तलाश जारी है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक रचित हत्याकांड के फरार आरोपी कस्बा झालू के मोहल्ला सादात निवासी वाजिद व समीर शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हत्या में शामिल शारिक, शादाब, शहबर, शहजान, आसिफ, नाजिम, रितिक, जोनी मतीन पहले जेल भेजे जा चुके हैं। इस हत्या में अन्य किसी का हाथ तो नहीं, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/