फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Quiz organized on Environment Day

पर्यावरण दिवस पर किया गया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Fri, 05 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Quiz organized on Environment Day
पर्यावरण दिवस पर किया गया क्विज का आयोजन
विज्ञापन

बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के जंतु विज्ञान विभाग तथा वन विभाग द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया।

कृष्णा कॉलेज में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण और विलुप्त हो रही जीव-जंतुओं की प्रजातियों को बचाने के उद्देश्य से क्विज का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्या सीमा शर्मा ने बताया कि समाज के लोग जीव-जंतुओं के प्रति उदासीन होते जा रहे हैं। इस कारण अनेक जंतु एवं पादप जातियां विलुप्त हो गई हैं और अनेकों जातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। क्विज का मुख्य उद्देश्य छात्रों व समाज के बुद्धि जीवियों का ध्यान पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं की ओर आकर्षित करना है। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में कई राज्यों के छात्रों एवं विद्वानों ने हिस्सा लिया। जनपद के डीएफओ डा. एम सेम्मारन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में जीव- जंतुओं के प्रति नजरिया बदलेगा। वन अधिकारी हरि सिंह ने बताया कि वन्य जीवों का भी धरती पर उतना ही अधिकार है जितना मनुष्यों का। इसलिए मनुष्यों को इनके आवास से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। प्रतियोगिता के आयोजक डा. सीडी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में ऐसे प्रश्नों का समावेश किया गया है जिससे प्रतिभागी के जीवन में पर्यावरण के प्रति लगाव पैदा हो सके। इस अवसर पर संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वन विभाग के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed