{"_id":"56fc1cd34f1c1b257ef004be","slug":"quick-start-our-training-krao","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी शुरू कराओ हमारी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी शुरू कराओ हमारी ट्रेनिंग
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने कलक्ट्रेट पहुंचे पुलिस में चयनित अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को तिथि बीतने के बाद भी ट्रेनिंग पर नहीं बुलाया गया है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा को सौंपते हुए उनको भी ट्रेनिंग पर भेजे जाने की मांग की है। ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने बताया कि उनका चयन 2013 में शुरू की गई पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हुआ है।
भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग दो बैच में कराने का निर्णय लिया था। पहला बैच दो दिसंबर 2015 और दूसरा बैच 28 मार्च 2016 को शुरू होना था। उन्होंने बताया कि पहले बैच को निर्धारित तिथि पर ही ट्रेनिंग सेंटर पर भेजा जा चुका है, लेकिन निर्धारित तिथि निकलने के बाद भी उनको ट्रेनिंग पर नहीं भेजा गया है। इस संबंध में प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने लिखित में आदेश भी पारित किए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी ट्रेनिंग भी समय से शुरू कराने की मांग की है। परवेंद्र सिंह, विकुल, कुलदीप, वीरेंद्र, अर्जुन, रेशू, अनिल, रूबी, बबीता आदि मौजूद रहे।