फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Qari Saifur Rahman's head was cut from the grave for lottery numbers

Bijnor News: लॉटरी के नंबर की खातिर कब्र से काटकर निकाला था कारी सैफुर्रहमान का सिर

Sat, 12 Oct 2024 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Qari Saifur Rahman's head was cut from the grave for lottery numbers
- पुलिस ने दो तांत्रिकों को गिरफ्तार करके घटना का किया खुलासा
विज्ञापन

- एक आरोपी मुंबई जाकर समुद्र में फेंक आया था खोपड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
झालू (बिजनौर)। गांव खारी के कब्रिस्तान में कब्र खोदकर कारी सैफुर्रहमान का सिर काटकर ले जाने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो तांत्रिकों को दबोचा है, जिन्होंने लॉटरी (सट्टे) का नंबर हासिल करने के लिए कब्र पर तंत्र क्रिया की और बाद में भी क्रिया करने के लिए सिर काटकर ले गए थे। पकड़े जाने के डर से एक तांत्रिक मुंबई जाकर समुद्र में सिर के कंकाल को फेंक आया था।
गांव खारी निवासी कारी सैफुर्रहमान की करीब ढ़ाई माह पूर्व मौत हो गई थी। परिजनों ने उनका शव कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया था। कुछ दिन पहले कोई तांत्रिक उनकी कब्र खोदकर कंकालनुमा सिर काटकर ले गया था। तभी से पुलिस तांत्रिकों की कुंडली खंगाल रही थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने कसीमुद्दीन पुत्र हसीनुद्दीन निवासी ग्राम खारी और रामवीर पुत्र पीतम निवासी ग्राम फिरोजपुर उग्रसेन उर्फ मौजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि दोनों साथ में मिलकर तंत्र-मंत्र की क्रिया करते हैं। सट्टे का नंबर भी लगाते है। कुछ समय से तंत्र क्रिया करते हुए नंबर हासिल करने में सफल नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते मृतक कारी की कब्र खोदकर उनकी गर्दन निकाल ली थी। कसीमुद्दीन ने गर्दन अपने पास रख ली थी। कसीमुद्दीन मुंबई में रहकर कपड़े का काम भी करता था। वह पुलिस की बढ़ती सक्रियता के चलते मुंबई भाग गया। जहां उसने कारी के कंकालनुमा सिर को समुद्र में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़ा और आरी बरामद की है।




जाफरा में भी कर चुके थे तंत्र क्रिया
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि कारी की कब्र खोदकर सिर निकालने से पहले से दोनों आरोपी नजीबाबाद के पास जाफरा के जंगल में भी तंत्र क्रिया कर चुके थे। उस तंत्र क्रिया से इन्हें सफलता नहीं मिली। साथ ही चंडीगढ़ में भी तंत्र क्रिया से संबंधित कोई काम किया था। बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी तांत्रिक हैं, जिन्होंने सट्टे के सटीक नंबर हासिल करने के लिए कारी की कब्र पर तंत्र क्रिया की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed