फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Purse of foreign women went missing from dhaba in Bijnor and police recovered it

Bijnor: ढाबे से अचानक गायब हुआ विदेशी महिलाओं का रुपयों से भरा पर्स, पुलिस ने ऐसे किया बरामद, सामने आया ये सच

Tue, 21 May 2024 07:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 May 2024 07:35 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में एक ढाबे से विदेशी महिलाओं का रुपयों से भरा पर्स अचानक गायब हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में पर्स को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Purse of foreign women went missing from dhaba in Bijnor and police recovered it
विदेशी महिलाओं को पर्स देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के कोतवाली देहात में विदेशी महिलाओं एक लाख रुपये से भरा पर्स गलती से तीर्थ यात्रियों की बस में चला गया। कोतवाली देहात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विदेशी महिलाओं का पर्स बरामद कर उन्हें दिया।

विज्ञापन


इंग्लैंड के बेस्ट मिडलैंड की रहने वाली तीन बहनें सुषमा कुमारी शर्मा, राजकुमारी शर्मा, कीर्ति शर्मा पुत्री पवन शर्मा भारत भ्रमण पर आई हुईं हैं। वह अपनी बहन सुनीता शर्मा पत्नी विजय कुमार शर्मा निवासी पंजाब के साथ भारत के विभिन्न शहरों में घूम रही हैं। 

विज्ञापन

सोमवार को शाम लगभग चार बजे वे सैनी ढाबे पर चाय पीने के लिए रुकीं। वहीं पर एक और तीर्थ यात्रियों की बस रुकी हुई थी। चाय पीने के दौरान तीर्थ यात्रियों द्वारा भूल वश विदेशी महिलाओं का पर्स जिसमें दो आईफोन, दस हजार पाउंड की नगदी (एक लाख रुपये भारतीय नगदी) और जरूरी कागजात रखे थे, उसे बस में ले गए। विदेशी महिलाओं द्वारा तत्काल सूचना थाना कोतवाली देहात पुलिस को दी गई।
 

यह भी पढ़ें: UP: 600 रुपये की रिश्वतखोरी में 18 साल बाद सिपाही बरी, मुकदमे की वजह से नहीं मिला था प्रमोशन, पढ़िए पूरा मामला

वहीं, कोतवाली देहात के थाना अध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए सैनी ढाबे के सीसीटीवी कैमरे देखे। पुरैनी टोल प्लाजा के कैमरे को चेक कर तीर्थ यात्रियों की बस मालिक का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। बस मालिक से वार्ता कर बस चालक का मोबाइल नंबर प्राप्त कर बस चालक से संपर्क किया गया तो पता चला कि तीर्थ यात्रियों की बस थाना क्षेत्र छजलैट जनपद मुरादाबाद पर पहुंच चुकी है। बस को तत्काल रोककर पर्स बरामद किया और विदेशी महिलाओं को दिया गया। इसके बाद विदेशी महिलाएं अपने गंतव्य को रवाना हो गईं। इस दौरान विदेशी महिलाओं ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: मासूम की दी बलि: कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, चाची ने तांत्रिक के कहने पर उतारा था मौत के घाट, खुले कई बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed