{"_id":"627561877ecfcd049156e038","slug":"punjab-youth-injured-in-accident-dies-bijnor-news-mrt5875055198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल पंजाब के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल पंजाब के युवक की मौत
विज्ञापन
बिजनौर - अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव शिवपुरी के समीप सड़क दुर्घटना में मरने वाले पंजा?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल पंजाब के युवक की मौत
अफजलगढ़ (बिजनौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव शिवपुरी के समीप रोडवेज बस दुर्घटना में घायल पंजाब के जालंधर निवासी युवक की उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। युवक के पिता ने बस चालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे शिवपुरी सत्संग घर के समीप रोडवेज बस और बैलगाड़ी की टक्कर हो गई थी। जिसमें रोडवेज में बैठा यात्री हर्षदीप (25) पुत्र जगजीत सिंह जालंधर पंजाब और बैलगाड़ी चालक 50 वर्षीय गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हर्षदीप को उपचार के लिए सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था, जहां से परिजन उसे काशीपुर ले गए थे। वहां भी उसकी हालत में सुधार न होने उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया जा रहा था। रास्ते में हर्षदीप ने दम तोड़ दिया। बैलगाड़ी चालक गणेश का काशीपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में युवक के पिता जगजीत सिंह की ओर से दोनों बस चालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
रोडवेज बस के पीछे चल रही खैरा ट्रांसपोर्ट की बस जो तिकुनिया बॉर्डर से लुधियाना पंजाब जा रही थी, रोडवेज बस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई थी, शार्ट सर्किट से उसमें आग लग गई थी। बस में सवार यात्रियों का भी समान जलकर राख हो गया था। रात में करीब करीब चार घंटे इंतजार करने के बाद रोडवेज की ओर से अन्य बस की व्यवस्था की गई, तब यात्रियों को गंतव्य के रवाना किया गया।