{"_id":"655cf1f13d7194bde40db4a3","slug":"provide-immediate-compensation-for-the-crops-destroyed-by-the-water-of-ganga-and-malan-rivers-satyaveer-singh-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-14625-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा, मालन नदी के पानी से बर्बाद फसल का जल्द दिलाएं मुआवजा : सत्यवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा, मालन नदी के पानी से बर्बाद फसल का जल्द दिलाएं मुआवजा : सत्यवीर सिंह
विज्ञापन
-गन्ना मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग
-गन्ना क्रय केंद्रों पर होने वाली घटतौली पर लगाएं अंकुश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाकियू टिकैत की गन्ना समिति में मासिक पंचायत हुई। इसमें चालू पेराई सत्र में गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, गंगा और मालन नदी के पानी से बर्बाद हुईं फसलों का मुआवजा अविलंब दिलाने मांग की गई।
जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने डॉ. स्वामीनाथन की रिपोर्ट को तुरंत लागू करने, देश में एसपी गारंटी कानून बनाने, सामान्य योजना के तहत अनुबंध नलकूपों के कनेक्शन का समान किसानों को दिलाने की बकालत की। कहा कि लागत को देख पेराई सत्र 2023-24 का गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाएं। गन्ना क्रय केंद्रों पर होने वाली घटतौली पर भी अंकुश लगाया जाएं।
पंचायत में देवराज सिंह, होशियार सिंह, ठाकुर रामावतार सिंह, सुरपाल सिंह, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, महेंद्र सिंह प्रधान, डॉ विजय सिंह, मुनेंद्र काकरान, महावीर सिंह, संदीप त्यागी, पंडित देवदत्त शर्मा, मुकुल कुमार, शुभम चौधरी, रोहित राणा आदि उपस्थित रहे।