{"_id":"6803f18a6be6c8a2e9064e14","slug":"protesting-against-the-violence-demand-for-presidents-rule-in-bengal-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-147880-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हिंसा का विरोध कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हिंसा का विरोध कर बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग
Sun, 20 Apr 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में पश्चिमी बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। सं
बिजनौर। वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध की आड़ में पश्चिम बंगाल में हिंसा का विहिप ने विरोध जताते हुए बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने और एनआईए से जांच कराने की मांग उठाई है।
शनिवार को विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इंदिरा बाल भवन में एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में पहुंचे। इनकी ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। जिसमें कहा गया कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में बंगाल को हिंसा की आग में झोंक दिया गया है। हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। मुर्शिदाबाद की हिंसा चारों ओर फैल रही है। कहा कि बंगाल में राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ चुकी है। बंगाल की कानून व्यवस्था को केंद्रीय सुरक्षा बलों के हवाले किया जाए।
बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान करके उनको निष्कासित किया जाए। बंगाल और बांग्लादेश की 450 किलोमीटर की सीमा पर ताड़बाड़ की जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सौरभ शर्मा, प्रशांत महर्षि, जितेंद्र चौधरी, दीपक गर्ग मोनू, मनोज, शुभम तोमर, संजय चौधरी, प्रदीप चौहान, शिवध्यान सिंह, अंकुर गौतम आदि शामिल रहे।