{"_id":"6813b5e729df64492707663d","slug":"protested-against-wakf-amendment-act-by-switching-off-lights-of-houses-bijnor-news-c-27-1-bij1007-148870-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: घरों को लाइटें बंद कर वक्फ संशोधन कानून का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: घरों को लाइटें बंद कर वक्फ संशोधन कानून का किया विरोध
Thu, 01 May 2025 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 01 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
गीना में बुधवार की रात वक्फ़ संशोधन अधिनियम के विरोध बाजार लुहारी सराय में लाइट बंद करके किया गय
बिजनौर। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने बुधवार की रात अपने घरों और प्रतिष्ठानों में 15 मिनट के लिए अंधेरा किया। मुस्लिम आबादी क्षेत्रों में इस दौरान अंधेरा छाया रहा।
नगीना। बुधवार रात नौ से 9:15 बजे तक नगर के अधिकतर मुस्लिम इलाकों में अंधेरा छाया रहा। इस दौरान सड़क पर जलने वाली स्ट्रीट लाइट भी कई खंभों पर बंद दिखाई दी। एक बैंक्वेट हाल में चल रहे विवाह कार्यक्रम के दौरान भी 15 मिनट के लिए लाइट ऑफ कर दी गई।
नींदडू। बुधवार रात ठीक नौ बजे मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने आवासों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद कर दीं। उन्होंने ब्लैक आउट कर वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध किया।
विज्ञापन
नहटौर। नहटौर, सदरुद्दीन नगर, खजूरा, बैरमपुर खजूरी, बैरमाबाद गढ़ी आदि गांवों में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने बुधवार की रात्रि नौ से सवा नौ बजे तक अपने घरों व दुकानों की लाइटें बंद करके विरोध जताया। विरोध शांतिपूर्ण रहा।