{"_id":"573a12b04f1c1b644eac7587","slug":"protest-in-open-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने खुली बैठक में पथराव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने खुली बैठक में पथराव, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
जलीलपुर में खुली बैठक में हुए पथराव के बाद पुलिस से नोकझोंक करती भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जलीलपुर। ग्राम पंचायत जलीलपुर में राशन डीलर के चयन के लिए बुलाई गई खुली बैठक रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। लोग एकदूसरे पर टूट पड़े। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव होने से अफरातफरी मच गई। एक महिला पुलिसकर्मी का डंडा लगने से बेहोश हो गई। पूरी बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। राशन डीलर के लिए किसी का चयन नहीं हो पाया।
ग्राम पंचायत जलीलपुर में पिछले कई वर्षों से स्थायी राशन डीलर नियुक्त नहीं है। सोमवार को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में राशन डीलर का चयन होना था। पिछले कई दिनों से गांव में चुनावी माहौल बना था। प्रधान के पति अय्यूब खां व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह टिंकू सैनी के लिए लोग समर्थन मांग रहे थे। पंचायत चुनाव में प्रधान पद के तीन प्रत्याशी मोहम्मद शमशाद का समर्थन कर रहे थे। सोमवार की सुबह करीब सात बजे से ही दोनों पक्षों ने अपने समर्थकों को वाहनों से प्राथमिक स्कूल पहुंचाना शुरू कर दिया। सुबह करीब दस बजे तक हजारों ग्रामीण स्कूल के अंदर व आसपास जमा थे। दोनों पक्षों के समर्थकों को अलग-अलग बैठा दिया गया। ब्लॉक कार्यालय से पहुंचे एडीओ राजकुमार शर्मा, पंचायत सचिव सुबोध कुमार, मोहित कुमार आदि टिंकू सैनी के समर्थकों की गिनती किया। इसके बाद मोहम्मद शमशाद के समर्थकों की गिनती करने लगे।
विज्ञापन
दोनों पक्ष सुबह से ही किसी न किसी बात को लेकर हंगामा कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर टकराव हो गया। दोनों पक्षों में तनातनी थी। इस दौरान हाशिम की पत्नी फहमीदा बेहोश हो गई। परिजनों ने जलीलपुर चौकी पर तैनात एक सिपाही पर फहमीदा के डंडा मारने का आरोप लगा हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि सरदार साहब सिंह के साथ दूसरे गुट के समर्थक ने हाथापाई कर दी। इस बात पर दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। बैठक में मौजूद ब्लॉक कार्यालय का स्टॉफ विवाद शुरू होते ही खिसक लिया। पुलिस बल कम होने के कारण पुलिस पथराव करने वालों को नहीं रोक पाई। सीओ की मौजूदगी में पथराव होता रहा। कई ग्रामीण पथराव में घायल हो गए। बैठक में अफरातफरी मच गई। बैठक में मौजूद दोनों पक्षों के लोग इधर उधर भागने लगे। बैठक हंगामे व पथराव की भेंट चढ़ गई । सीओ अजय कुमार ने बताया हंगामा करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई जाएगी।