फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Proposal of compartment examination centers sent to the government

शासन को भेजा कंपार्टमेंट परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव

Sun, 31 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Proposal of compartment examination centers sent to the government
शासन को भेजा कंपार्टमेंट परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव भेज दिया है। हाईस्कूल व इंटर के 500 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल के विद्यार्थियों को अंक सुधार व कंपार्टमेंट परीक्षा तथा इंटर में कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा है। हाईस्कूल में दो विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों तथा इंटर में एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पात्र माना जाता है। विद्यार्थियों को संबंधित विद्यालय के माध्यम से आवेदन करना होता है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार हाईस्कूल में करीब 250 तथा इंटर में 300 से अधिक विद्यार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। परीक्षा अगस्त माह में संभावित है। शासन ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए केंद्रों का प्रस्ताव मांगा था। परीक्षा दो पाली में होती है। इसलिए परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए जीजीआईसी बिजनौर को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा है। बताया कि शासन से शैक्षिक कलेंडर के अनुसार कंपार्टमेंट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की अगली कक्षा की दाखिले आदि की फीस जमा होने की अंतिम तिथि तय है। केंद्र का फाइनल निर्धारण प्रस्ताव को शासन की स्वीकृति मिलने के बाद ही माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed