फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Property dealer's son shot dead

Bijnor News: डेढ़ साल पुरानी रंजिश मे चली गई आशु की जान

Thu, 14 Dec 2023 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's son shot dead
बिजनौर में युवक की हत्या के बाद पूछताछ करते एसपी
मृतक आशु का दोस्त और आरोपी युवक खेला करते थे कबड्डी
विज्ञापन




वारदात से डेढ़ घंटा पहले भी हुआ था दोनों गुटों के बीच झगड़ा


वारदात के खुलासे के लिए एसपी ने किया तीन टीमों का गठन खुलासा



संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। कबड्डी खिलाड़ियों की डेढ़ साल पुरानी रंजिश में आशु की जान चली गई। दरअसल, आशु का दोस्त और हत्यारोपी गुट के युवक आपस में कबड्डी खेला करते थे। इनमें किसी बात को लेकर दूरियां बन गई। इसी रंजिश को लेकर दोनों गुटों के बीच वारदात से डेढ़ घंटा पहले झगड़ा भी हुआ था।




हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस के तीन टीमों का गठन किया है। इस वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक देर रात तक शहर कोतवाली में डेरा जमाई रहे। पुलिस के मुताबिक आरोपी पक्ष का एक युवक कबड्डी खेला करता है। वहीं, आशु का दोस्त भी कबड्डी का प्लेयर रहा है। इन दोनों के बीच डेढ़ साल पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद से दोनों में रंजिश चली आ रही थी। इसे लेकर बुधवार के शाम करीब 6:00 बजे वर्धमान कॉलेज के पास दो गुटों में झगड़ा हुआ था। हालांकि इसके बाद दोनों गुट वहां से चले गए। बाद में एक दूसरे को फोन करके आईटीआई कॉलेज के पास बुलाया गया।
विज्ञापन




मृतक आशु को भी उसके दोस्त ने फोन करके बुलाया था। जहां दोनों पक्ष में मारपीट हुई और आरोपी गोली चला दी। मौके पर कई राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed