फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Property dealer missing with car, fear of car falling in canal

देहरादून से नजीबाबाद के लिए रवाना हुआ प्रोपर्टी डीलर कार सहित लापता

Sat, 10 Sep 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Property dealer missing with car, fear of car falling in canal
मंडावली की पूर्वी गंग नहर में लापता प्रोपर्टी डीलर जहांगीर की तलाश करती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
प्रॉपर्टी डीलर कार सहित लापता, नहर में कार गिरने की आशंका
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। देहरादून से नजीबाबाद के लिए रवाना हुआ प्रॉपर्टी डीलर कार सहित रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता है। भागूवाला नहर पटरी क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की शुक्रवार की देर रात लोकेशन मिलने से कार के नहर में गिरने की आशंका है। परिजनों ने पुलिस और गोताखोरों के साथ नहर में कार को तलाशने का अभियान छेड़ा है।

नजीबाबाद के जाब्तागंज निवासी सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी फैसल के तहेरे भाई 48 वर्षीय जहांगीर अहमद प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। शुक्रवार की शाम जहांगीर अपनी कार यूके 07 एफसी/3096 से नजीबाबाद के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार की शाम सात बजे परिजनों से मोबाइल पर बात हुई। देर रात तक घर न पहुंचने और मोबाइल बंद आने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। हाजी फैसल और परिजनों ने नजीबाबाद पुलिस और मंडावली थाने को जहांगीर के लापता होने की सूचना दी। जहांगीर के मोबाइल की अंतिम लोकेशन पूर्वी गंग नहर पटरी मार्ग पर गांव गूढ़ा क्षेत्र में मिलने के बाद मंडावली के थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम और परिजनों ने नहर में कार गिरने की आशंका से जहांगीर को तलाशने का अभियान छेड़ा है। हरिद्वार से पूर्वी गंग नहर का पानी बंद कराने के प्रयास किए गए हैं। प्रोपर्टी डीलर जहांगीर को पूर्वी गंग नहर में तलाशने में पारुल, फिरोज, फरमान तथा क्षेत्रीय ग्रामीण जुटे हैं।

नजीबाबाद - लापता प्रोपर्टी डीलर जहांगीर।

नजीबाबाद - लापता प्रोपर्टी डीलर जहांगीर।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed