फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prompt population control law required

जनसंख्या बृद्वि को न रोका तो देश में गृहयुद्ध के आसार: अनिल चौधरी

Fri, 24 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Prompt population control law required
धामपुर में जनसंख्या कानून सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी। - फोटो : DHAMPUR
शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक : अनिल चौधरी
विज्ञापन

धामपुर। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या से देश की अर्थव्यवस्था संकट में घिरती जा रही है। अगर इसे रोकने के लिए शीघ्र कठोर कदम नहीं उठाए तो भविष्य में गृहयुद्ध हो सकता है। इसके लिए शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक है। कहा कि वह संसद के दोनों सदनों और भारत के राष्ट्रपति के समक्ष मुद्दे को उठा चुके हैं।
मनभावन बेंक्वेट हॉल में बृहस्पतिवार को सभा में अनिल चौधरी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर छिड़े घमासान पर कहा कि सीएए के विरोध और जेएनयू ,एएमयू व जामिया के हिंसक प्रदर्शनों के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। इसके लिए सरकार को सख्त एक्शन लेना चाहिए। साथ ही समाज को भी आगे आकर प्रतिकार करना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संरक्षक डा. हरपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि इस कानून के विरोध को जो भी राजनीतिक दल हवा दे रहे हैं, देश की जनता आने वाले समय में उनका सफाया कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, सह संयोजक अंकुश गुप्ता ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट के कारण गरीबी, अशिक्षा भुखमरी, बेरोजगारी, प्रदूषण, अपराध, जल संकट आदि समस्याएं बढ़ रही हैं। जिला संरक्षक राजन अग्रवाल ने कहा कि फाउंडेशन देशभर में 5 माह का अखिल भारतीय प्रवास कर रहा है। देश के लगभग 100 शहरों में बड़ी सभाएं प्रस्तावित हैं।

राष्ट्रीय सह संयोजक नीरज सैनी, राष्ट्रीय लेखा परीक्षक योगेंद्र सिंह अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान में जयपुर और झुंझनूं एवं उत्तर प्रदेश के हसनपुर, धनौरा, मोदीनगर एवम अलीगढ़ के जट्टारी तथा हरियाणा के अंबाला में बड़ी सभाओं का आयोजन किया जा चुका है। यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमकार सैनी ने कहा कि देश के युवा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और राष्ट्र स्वंयसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण आंदोलन को गति दे रहे है। सभा में अजय कुमार अग्रवाल, अतुल गुप्ता, शौर्य, नागेश्वर गहलौत, अजय राजपूत, जेएस चौहान, रावेंद्र, मुकुल सैनी, ज्योति सिसौदिया रहे। संचालन यशवीर सिंह गीतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed