{"_id":"62113d52a8a9b97a6e1aa027","slug":"profile-of-every-student-will-be-prepared-in-cbse-schools-bijnor-news-mrt577603992","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई विद्यालयों में हर विद्यार्थी का तैयार होगा प्रोफाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई विद्यालयों में हर विद्यार्थी का तैयार होगा प्रोफाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई विद्यालयों में हर विद्यार्थी का तैयार होगा प्रोफाइल
बिजनौर। सीबीएसई विद्यालयों में हर विद्यार्थी का प्रोफाइल तैयार होगा। जिसके आधार पर बालक की सोच जानकर भविष्य की योजना बनाई जाएगी। जिससे बालक को रोजगार परक शिक्षा मिल सके। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी जयप्रकाश चतुर्वेदी ने इस कार्य में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण बताई है।
जिले में सीबीएसई बोर्ड के 112 विद्यालय संचालित हैं। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी देहरादून जयप्रकाश चतुर्वेदी ने शनिवार को मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर में प्रधानाचार्यों की बैठक ली। प्रधानाचार्य डॉ. सीमा विश्वास ने बताया कि बैठक में 90 विद्यालय के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। चतुर्वेदी ने बोर्ड की आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
बोर्ड की बालक केंद्रित नीति के बारे में क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले हर विद्यार्थी का प्रोफाइल तैयार किया जाए। बालक की रुचि जानी जाए। जिसके आधार पर उसकी भविष्य की योजना बन सके। बालक का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रयास हो। बालक की अच्छाई के साथ कमियों को अभिभावकों के साथ शेयर किया जाए। प्रोफाइल बालक की अगली कक्षा में ट्रांसफर किया जाए। ताकि कैरियर के बारे में सही गाइडलाइंस बालक को आगे बढ़ाने के लिए मिलती रहे। कहा कि शिक्षक की इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका है। इस मौके पर सीबीएसई के सचिव गोपाल दत्ता, विद्यालय के प्रबंधक अनिल चौधरी, व नमन चौधरी मौजूद रहे।