{"_id":"610987028ebc3ebbb54dd173","slug":"procession-will-not-go-out-on-muharram-bijnor-news-mrt550331190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम पर नहीं निकलेगा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम पर नहीं निकलेगा जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम पर नहीं निकलेगा जुलूस
बिजनौर। कारोना के मद्देनजर जिले में मोहर्रम पर ताजिये का कहीं भी जुलूस नहीं निकलेगा। इसके लेकर पुलिस को चौकन्ना कर दिया गया है।
डीजीपी ने पुलिस को निर्देश दिए है कि मोहर्रम 10 से 19 अगस्त तक संपन्न होंगे। कोरोना को लेकर कहीं भी ताजिये का जुलूस नहीं निकलेगा। धर्म गुरुओं से पुलिस इस मामले में संवाद स्थापित करेगी। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक डीजीपी के निर्देश का पालन करने के जिले की पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। शांति समिति की बैठक करके पुलिस उनका सहयोग लेगी। जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग करेगी। एसपी ने बताया कि जो पुराने विवाद होंगे, उन पर भी पुलिस की नजर रहेगी। ये विवाद नहीं पनपने दिए जाएंगे। जहां भी छोटा बड़ा विवाद होगा पुलिस उसका निपटारा कराएगी। किसी ने भी कोई गड़बड़ी की तो पुलिस सख्ती ने निपटेगी।