फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Procession of Baba Fulsande people taken out in the city

Bijnor News: बाबा फुलसंदे वालों की शहर में निकाली शोभायात्रा

Wed, 20 Aug 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 20 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Procession of Baba Fulsande people taken out in the city
बिजनौर में बाबा फुलसंदे वालों की शोभायात्रा में उप​स्थित बाबा फुलसंदे वाले। संवाद
बिजनौर। सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालों के जन्मदिन के अवसर पर देवपुत्र धर्मार्थ सेवा समिति की ओर से मंगलवार को शहर में दिव्य शोभायात्रा निकली गई। शोभायात्रा सुबह 10 बजे से रामलीला ग्राउंड से शुरू होकर 12 बजे काकरान वाटिका पर समापन हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में कार्तिकेय स्वामी, यमराज, सप्तऋषि, भारत माता की दिव्य झांकियां शामिल रही। नगरपालिका द्वारा शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। जगह जगह नगरवासियों द्वारा फूलों, जलपान व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में सतपुरुष बाबा दिव्य रथ पर विराजमान रहे। जहां पर बाबा के अनुयायी एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र का जाप करते चल रहे थे।
विज्ञापन

नगरवासियों ने बाबा की आरती उतारकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। बाद में हुए कार्यक्रम में बाबा ने कहा कि किसी का दिल मत दुखाओ, छल कपट मत करो, सभी के हृदय में शांति पहुंचाने का काम करो। सभी से मधुर व्यवहार करो, हम थोड़े समय के लिए ही पृथ्वी पर आए हैं। देवपुत्र धर्मार्थ समिति बिजनौर ने आने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान कुंवर सैन, सुरेश, अविनाश कुमार, अजयवीर, धर्मेंद्र चौधरी, देशराज चौधरी, नरेंद्र चौधरी, धनपति देवता, राहुल देवता, निरूल चौधरी आदि रहे।

बिजनौर में बाबा फुलसंदे वालों की शोभायात्रा में उपस्थित बाबा फुलसंदे वाले। संवाद

बिजनौर में बाबा फुलसंदे वालों की शोभायात्रा में उपस्थित बाबा फुलसंदे वाले। संवाद

बिजनौर में बाबा फुलसंदे वालों की शोभायात्रा में उपस्थित बाबा फुलसंदे वाले। संवाद

बिजनौर में बाबा फुलसंदे वालों की शोभायात्रा में उपस्थित बाबा फुलसंदे वाले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed