फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Priyanka Gandhi lost her life in the party

पार्टी में जान डाल गईं प्रियंका गांधी

Tue, 16 Feb 2021 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi lost her life in the party
चांदपुर में रामलीला मैदान किसान महासभा में भीड का हाथ जोड़कर अभिवादन करती कांग्रेस की राष्ट्रीय - फोटो : BIJNOR
पार्टी में जान डाल गईं प्रियंका गांधी
विज्ञापन

बिजनौर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई जान डाल गईं। प्रियंका गांधी की बदौलत नए, पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता फिर से कांग्रेस को जीवित होने की आस लगा रहे हैं। किसान आंदोलन के चलते कांग्रेस समेत बाकी दल किसानों को रिझाने में जुटे हैं।
कई चुनाव से कांग्रेस पुराने रंग में आने के लिए तरस रही है। प्रदेश व जिले की राजनीति में कई नेताओं पर कांग्रेस ने दांव खेला पर कोई भी कांग्रेस में जान नहीं डाल पाया। कांग्रेस के नेताओं में प्रियंका गांधी से आस लगी है। चांदपुर की किसान महासभा ने कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम किया है। भाषण के दौरान प्रियंका गांधी ने युवाओं व महिलाओं की खूब नब्ज टटोली और उन्हें भरपूर रिझाने की कोशिश की। उनका पूरा फोकस किसानों पर रहा। उन्हीं पर काफी देर तक भाषण दिया। पूरा भाषण किसान आंदोलन के इर्द गिर्द रहा। मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। चाहे संसद के सुंदरीकरण का मामला हो या हवाई जहाज खरीदने की बात हो, मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। किसानों व मुस्लिमों को यह बताने की कोशिश की उनकी सबसे बड़ी हमदर्द पार्टी कांग्रेस है। प्रियंका ने पूंजीपतियों को लेकर भी प्रधानमंत्री को खूब घेरा। कहा कि पूंजीपतियों के लिए ही वे काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिनभर जाम से जूझे लोग
महासभा के दौरान चांदपुर में चौतरफा जाम के हालात बने रहे। जाम में फंसे लोगों को वहां से निकलने में भारी दिक्कत आई। जाम की वजह से सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। महासभा खत्म होने के बाद तो यह जाम और बढ़ गया। मुख्य मार्ग पर लोग जाम में फंसे रहे। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। पुलिस ने लोगों को मंच के करीब नहीं जाने दिया। एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह खुद कमान संभाले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed