{"_id":"6248990f23b58d1c8766ae6e","slug":"private-doctors-on-strike-for-seven-hours-bijnor-news-mrt582922082","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे हड़ताल पर रहे निजी चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे हड़ताल पर रहे निजी चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात घंटे हड़ताल पर रहे निजी चिकित्सक
बिजनौर। राजस्थान के दौसा में डॉ. अर्चना शर्मा पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसका वह दबाव नहीं झेल पाई और आत्महत्या कर ली। जिसके चलते बिजनौर में डॉ. अर्चना शर्मा को न्याय दिलाने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को प्राइवेट चिकित्सकों सुबह 9 बजे से 4 बजे तक हड़ताल पर रहे।
हड़ताल के दौरान चिकित्सकों ने मांग की कि डॉ. अर्चना शर्मा पर मुकदमा दर्ज करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही किसी भी चिकित्सक के खिलाफ बिना जांच किए मुकदमा दर्ज नहीं किए जाए। इसके आगे कहा कि चिकित्सकों को स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से असामाजिक तत्वों से पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की बात कही। वहीं चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए संसद में विधेयक पारित हो। हड़ताल में डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. राहुल विश्नोई, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. एके अग्रवाल, डॉ. सुभाष राणा, डॉ. पंकज त्यागी, डॉ. राहुल देशवाल, डॉ. नीरज चौधरी, तुषार वशिष्ठ आदि के चिकित्सक मौजूद रहे।