फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pritam has freshly Hats

प्रीतम के हौसले को किया सलाम

Sun, 24 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 24 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pritam has freshly Hats
पैर से प्रवेश परीक्षा देता प्रीतम। - फोटो : अमर उजाला
हौसले अगर बुलंद हो तो मंजिल भी मिल ही जाती है। कुछ लोग होते हैं जो अपने हौसलाें से दूसरे के लिए मिसाल बन जाते हैं।  ऐसा ही कुछ दिखाई दिया बीएड की परीक्षा के दौरान नोसगे सीनियर सेकेंड्री स्कूल में हाथ नहीं होने के कारण पैरों से प्रश्नों का उत्तर दे रहे प्रीतम में। 
विज्ञापन

अपनी अक्षमता का बहाना करके जीवन से हार मानने के बजाय खुद के लिए समाज में अलग पहचान हासिल करने की जिद ठानी और उस राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उनके बुलंद हौसले जता रहे हैं कि वे वह सब हासिल करेंगे जो वो चाहते हैं।
विज्ञापन

हुसैनपुर ढाका चांदपुर बिजनौर निवासी प्रीतम सिंह के जन्म से दोनों ही हाथ विकसित नहीं हो पाए। पिता मुन्ना सिंह परचून की दुकान चलाते हैं। समझदार होने पर प्रीतम ने जब अपनी उम्र के बच्चों को स्कूल जाते हुए देखा तो पिता से स्कूल जाने की जिद की। उन्होंने स्कूल तो भेजा, लेकिन लिखाई के बिना पढ़ाई का महत्व नहीं होने पर उसे पैरों से लिखना सिखाया। पिता उसे पैर में पेंसिल फंसाकर लिखने का अभ्यास कराते। धीरे-धीरे प्रीतम ने पैरों से लिखना शुरू कर दिया।  प्रीतम ने इसी प्रकार से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीए की पढ़ाई की। अब वे गुलाबी सिंह महाविद्यालय चांदपुर में एमए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा में ओएमआर सीट पर उत्तर के गोलों को सटीकता से भर रहे थे। कहीं से नहीं लग रहा था कि जो कुछ लिखा है वह हाथों से नहीं पैरों से लिखा गया है। उनका सपना है कि वे शिक्षक बनेें। इसके लिए बीएड की प्रवेश परीक्षा दी। प्रीतम ने बताया कि बीएड करने के बाद उम्मीद है कि वे अपने मकसद में कामयाब होंगे। प्रीतम के बड़े भाई भी परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed