फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Principals got appointment after 10 years of interview

साक्षात्कार के 10 साल बाद प्रधानाचार्यों को मिली नियुक्ति

Fri, 07 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Principals got appointment after 10 years of interview
साक्षात्कार के 10 साल बाद प्रधानाचार्यों को मिली नियुक्ति
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को साक्षात्कार के 10 साल बाद नियुक्ति मिली है। जिले को 22 प्रधानाचार्य मिले हैं, इनमें 14 नई नियुक्ति हैं। आठ कार्यवाहक प्रधानाचार्य को नियमित किया गया है। छह कार्यवाहक प्रधानाचार्य सेवानिवृत्ति के बाद नियमित हुए है।
जिले में कुल 73 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें मात्र पांच विद्यालयों में स्थायी प्रधानाचार्य हैं। 68 विद्यालयों में कार्यवाहक प्रधानाचार्य से काम चल रहा था। माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य के खाली पदों को भरने के लिए वर्ष 2011 में साक्षात्कार लिया था। दस साल बाद प्रधानाचार्यों की सूची जारी हुई है। जिले में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के 22 पद पर नियुक्ति हुई है। इनमें 14 पदों पर नई तैनाती की गई है। जबकि आठ कार्यवाहक प्रधानाचार्य को नियमित किया गया हैं। 46 पद अभी भी खाली हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि नवनियुक्त प्रधानाचार्य जल्द ही विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।
विज्ञापन

छह कार्यवाहक प्रधानाचार्य सेवानिवृत्ति के बाद हुए नियमित
जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में आठ कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को नियमित किया गया है। नियमित प्रधानाचार्य में छह कार्यवाहक प्रधानाचार्य ऐसे हैं जो सेवानिवृत्त हो गए हैं। एक कार्यवाहक प्रधानाचार्य की सेवानिवृत्ति के बाद मृत्यु भी हो गई है। सेवानिवृत्त होने वाले कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद माथुर आरएचएस इंटर कॉलेज हल्दौर, राजेंद्र प्रसाद शर्मा कृषक जनता इंटर कॉलेज महमदाबाद, योगेश्वर नाथ त्यागी आरएसपी इंटर कॉलेज स्योहारा, मुनिदेव सिंह हिंदू इंटर कॉलेज नगीना, रमा राजवंशी वैदिक कन्या इंटर कॉलेज नगीना, मधुबाला वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर हैं। योगेश्वर नाथ त्यागी की सेवानिवृत्ति के बाद मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed