फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Principal received adverse entry

प्रधानाचार्य को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 04 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमा शंकर को कॉलेज के अतिथि विषय विशेषज्ञ शिक्षक विनीत कुमार कौशिक का मानसिक उत्पीड़न करना भारी पड़ा है। डीआईओएस ने पूरे प्रकरण की जांच के बाद प्रधानाचार्य को दोषी मानते हुए भर्त्सनात्मक प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। 
विज्ञापन

सीडी इंटर कॉलेज के अतिथि विषय विशेषज्ञ शिक्षक विनीत कुमार कौशिक कई वर्षों से कॉलेज में शिक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कार्यवाहक प्रधानाचार्य से अपने पुत्र का सेंट मेरी स्कूल में प्रवेश कराने के लिए अनुभव प्रमाण पत्र मांगा था। प्रधानाचार्य ने शिक्षक को अनुभव प्रमाण पत्र नहीं दिया। आरोप है कि शिक्षक के मानदेय के भुगतान में भी जान-बूझकर देरी की गई। शिक्षक ने डीआईओएस को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। बाद में शिक्षक ने जिलाधिकारी को पत्र देकर न्याय की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षक की शिकायत पर डीआईओएस ने पूरे प्रकरण की जांच की। डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दूबे के मुताबिक, कई बार कार्यवाहक प्रधानाचार्य को मामले का निपटारा करने के आदेश दिए गए। डीएम व उनके आदेश की भी अनदेखी की गई। जांच में शिक्षक विनीत कुमार कौशिक के आरोपों को सही पाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य को शिक्षक का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करने तथा मनमानी करने के आरोप में भर्त्सनात्मक प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा 
कार्यवाहक प्रधानाचार्य रमा शंकर की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं। अतिथि शिक्षक विनीत कुमार कौशिक के बाद कॉलेज की माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षक कृष्ण रंजन सिंह, रोहिताश सिंह, जितेंद्र मारवाड़ी, राजेश कुमार, देवेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार, मुकुल त्यागी आदि ने डीआईओएस को दिए शिकायती पत्र में कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में प्रधानाचार्य पर मनमानी करने, स्कूल टाइम टेबिल कक्षावार तैयार कराने, सचल दल, अवमोचक, कक्ष निरीक्षकों की डयूटी चक्रवार लगाने, छोटी छोटी बातों पर स्पष्टीकरण मांगकर शिक्षकों का उत्पीड़न करने, वेतन का भुगतान समय पर नहीं कराने आदि के आरोप लगाए हैं। डीआईओएस से पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed