{"_id":"629a4a1b375ec21876200df3","slug":"principal-met-arto-on-transport-system-bijnor-news-mrt5914142196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर एआरटीओ से मिले प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर एआरटीओ से मिले प्रधानाचार्य
विज्ञापन
बिजनौर में एआरटीओ प्रशासन को ज्ञापन देते प्रधानाचार्य।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर एआरटीओ से मिले प्रधानाचार्य
बिजनौर। ट्रांसपोर्ट व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा आदि समस्याओं के निदान को लेकर सहोदय बिजनौर संगठन के पदाधिकारी एआरटीओ प्रशासन शिवशंकर से मिले। एआरटीओ ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही एआरटीओ ने प्रत्येक स्कूल को पचास से अधिक पौधे देने का आश्वासन दिया।
एआरटीओ प्रशासन ने प्रधानाचार्यों से कहा कि स्कूलों में 18 वर्ष की उम्र से ऊपर बाइक या स्कूटी लेकर आने वाले छात्रों को बिना लाइसेंस व हेलमेट के प्रवेश न दिया जाए। परिवहन सुरक्षा नियमों के अनुसार ही वाहन चलाने की अनुमति होनी चाहिए। हम सभी के प्रयास से ही समाज में बदलाव आ सकता है। एआरटीओ शिवशंकर ने सहोदय पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में जो समस्याएं है, उन्हें जल्द मिलकर दूर किया जाएगा। कहा कि स्कूलों में पौधारोपण के लिए सहोदय बिजनौर के प्रत्येक स्कूल को 50 से अधिक पौधे देंगे। जिस दिन भी पौधारोपण किया जाएगा उसी दिन स्कूलों को पौधे भेज दिए जाएंगे। इस अवसर पर सहोदय अध्यक्ष विनय चौधरी, सचिव इंद्रपाल सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार राठी, डॉ. सरजीत सिंह, आरके यादव व पीटीओ राकेश मोहन एवं आरआई रामगोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।