फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Principal beat up student in public school

पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य ने छात्र को पीटा

Thu, 21 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Principal beat up student in public school
पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य ने छात्र को पीटा
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पावटी में स्थित एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य ने दो दिन पूर्व कक्षा छह के छात्र को बेरहमी से पीटा था। बृहस्पतिवार को छात्र की हालत बिगड़ गई। परिजन छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्र के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव पावटी निवासी शिक्षामित्र राजकुमार उर्फ रानू ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र वंश मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। स्कूल में बिजनौर निवासी संजीव कुमार प्रधानाचार्य हैं। दो दिन पूर्व वंश अपने सहपाठियों के साथ स्कूल परिसर में खेल रहा था। इस बात पर प्रधानाचार्य ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की थी। जिसमें वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छात्र का गांव के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। बृहस्पतिवार सुबह वंश की हालत और बिगड़ गई। परिजन छात्र को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे उपचार के बाद घर भेज दिया। छात्र के पिता राजकुमार ने थाने में आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाचार्य संजीव शर्मा का कहना है कि उन्होंने छात्र को डांटा था। अपने ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed