{"_id":"615c9f578ebc3ed34f1c27d7","slug":"prime-minister-will-inaugurate-oxygen-plant-bijnor-news-mrt559404585","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जिला अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे जिला अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री करेंगे ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिला अस्पताल में बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण सात अक्तूबर को ऋषिकेश में होने वाले कार्यक्रम से वर्चुअल करेंगे। अस्पताल में एक अन्य ऑक्सीजन प्लांट भी बनाया जा रहा है। सीएमएस ने बताया कि लोकार्पण की तैयारी पूरी की जा रही है।
कोरोना की दूसरी लहर में देशभर की तरह जिले में भी ऑक्सीजन की भारी किल्लत हुई थी। तब ऑक्सीजन की खूब कालाबाजारी हुई थी। लोगों ने ऑक्सीजन सिलिंडर घरों में छिपाकर रख लिए थे। जरूरत को देखते हुए तब जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनाने की बात कही गई थी। जिला अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन पैदा करने वाला प्लांट बनकर तैयार हो चुका है और 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला प्लांट भी बनाया जा रहा है। जिला अस्पताल में अब एक साथ 300 लोगों को ऑक्सीजन सप्लाई की जा सकती है। कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बचाव के लिए भी जिला अस्पताल में तैयारी पूरी कर ली गई है। अस्पताल में एक वार्ड को कोरोना के संभावित मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। वहां वेंटिलेटर लगाकर ऑक्सीजन के पाइप की फिटिंग भी कर दी गई है। प्रधानमंत्री सात अक्तूबर को ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले वे ऋषिकेश से ही जिला अस्पताल में बने ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। सीएमएस डा.अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि लोकार्पण की तैयारी पूरी की जा रही है।