फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prime Minister Narendra Modi visited Dhikala tourism zone

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ढिकाला पर्यटन जोन का दौरा

Thu, 14 Feb 2019 11:26 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Thu, 14 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi visited Dhikala tourism zone
रामगंगा कालागढ़ बांध में स्टीमर में सवार पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
कालागढ़ में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालागढ़ पहुंच कर रामगंगा बांध व कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला पर्यटन जोन का भ्रमण कर कई घंटे लुत्फ उठाया। रामगंगा सरोवर से प्रधानमंत्री मोटर बोट से ढिकाला गए। प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर बिजनौर जिले के भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कालेज के मैदान पर बने हेलीपैड पर उतरा, वहां से वह कार में रामगंगा बांध गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुबह सात बजकर 50 मिनट पर हेलीकाप्टर से भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कालेज में बने हेलीपैड पर पहुंचना था। मौसम खराब होने के कारण वह 12 बजकर दस मिनट पहुंचे। हेलीपैड पर वहां मौजूद एसपीजी व वायुसेना के अफसरों ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। इस दौरान बिजनौर के डीएम अटल कुमार राय, वायुसेना के जवान, एसपीजी के अधिकारी, भिक्कावाला सेंट मेरी इंटर कालेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्या, अध्यापक, उत्तराखंड के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री स्कूल में करीब 17 मिनट रुके।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अफसरों से बातचीत की। वहां से प्रधानमंत्री कार से भिक्कावाला के शांतिनिवास स्वास्थ्य केंद्र, सेंट मेरी चर्च के सामने से होकर पुराना कालागढ़ पहुंचे। वहां से सुरक्षा बैरियर एक से उनका काफिला रामगंगा बांध पहुंचा। रामगंगा बांध से वह रामगंगा सरोवर पहुंचे। वहां से मोटर बोट से वह ढिकाला के लिए रवना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीपैड से राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी उनके साथ रहे। रामगंगा बांध की इंजीनियरिंग को देखते हुए रामगंगा नदी की घाटी के सुंदर दृश्यों से वह भाव विभोर हो गए। उन्होंने कार्बेट पार्क का भ्रमण भी किया। भाजपा के राष्ट्रीय   प्रवक्ता व राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी ने बताया कि कार्बेट नेशनल पार्क में भ्रमण के अलावा वन विभाग के लिए कुछ खास तोहफा हो सकता है, जिसका खुलासा बाद में किया जाएगा। कार्बेट नेशनल पार्क के निदेशक राहुल व वन विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को भ्रमण कराया।

सही मौसम होने पर पहुंचे पीएम
वीवीआईपी दौरे के दौरान हेलीपैड पर हेलीकाप्टर को उतारने के लिए मौसम की भूमिका खास होती है। वायुसेना के अधिकारी अभिजीत ने बताया कि वायुसेना के हेलीकाप्टर को उतारने के लिए दृश्यता कम से कम एक हजार से 1500 मीटर होनी चाहिए। हवा भी 25 नोटस से कम होनी चाहिए। जबकि कालागढ़ में बारिश के बाद हवा भी तेज चलती रही। जौली ग्रांट हवाई अड्डे से मौसम सही होने व भिक्कावाला से मौसम के सही होने का सिग्नल मिलते ही मोदी का हेलीकाप्टर भिक्कावाला पहुंचा।
वायुसेना के तीन हेलीकाप्टर रहे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए वायुसेना के तीन विशेष हेलीकाप्टर एमआई लगाए गए। दो हेलीकाप्टर भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कालेज के मैैदान में लेंडिंग हुए जबकि तीसरा खुशहालपुर के जूनियर हाईस्कूल में उतरा।
पुलिस अधिकारी सुरक्षा में जुटे रहे
प्रधानमंत्री के हेलीपैड से चले जाने के बाद उनके तीनों हेलीकाप्टरो की सुरक्षा में पुलिस के जवान लगाए गए। भारी पुलिसबल भिक्कावाला के कालेज में तैनात रहा। उनके कार्बेट पार्क से वापस आने का घंटो इंतजार किया गया। शाम सवा पांच बजे तक भी प्रधानमंत्री वापस नहीं लौटे।  
प्रधानाचार्या का कमरा बना अतिथि भवन
कालेज की प्रधानाचार्या का कक्ष प्रधानमंत्री के लिए खास अतिथि भवन बनाया गया। एसपीजी के अधिकारियों ने कक्ष को कब्जे ले लिया। उसे खास तरह से तैयार किया गया। कालेज का गेट पूरी तरह सील रहा। मोदी के दौरे से पहले ही कालेज के गेट को एसपीजी ने सील करा दिया। केवल विशेष पास धारक अफसरों को ही अंदर जाने की अनुमति मिली।

जनता के अरमान दिलों में ही रह गए
कालागढ़ में कालागढ़ की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कालागढ़ दौरे पर अपना दुख दर्द सुनाने का अरमान केवल दिलों में ही रह गया। जनता को कार्बेट नेशनल पार्क के नाम पर बेघर कर दिया गया। यहां की जनता को पुनर्वास के नाम पर केवल कोरा आश्वासन ही मिला। निर्मित रामगंगा बांध परियोजना के राजकीय आवासों को भवनों को उत्तराखंड प्रशासन व कार्बेट टाइगर रिजर्व के अफसरों ने ध्वस्त कर जनता को बेघर कर दिया। नागरिक आकाशदीप शर्मा, आशीष चौधरी, संतोष सैनी, शकुन्तला आदि का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कालागढ़ आने से उम्मीद बनी थी कि वह  उनसे  अपना दुख दर्द बांटेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ।
अध्यापक, विद्यार्थी भी नहीं कर सके मोदी का दीदार   
सेंट मेरी इंटर कालेज के अध्यापक व अध्यापिका व बच्चे नरेंद्र मोदी का दीदार करने से महरूम रहे। कालेज में आने वाले यह पहले प्रधानमंत्री है जो बच्चों से नहीं मिल सके। हालांकि बच्चों ने पूर्वाभ्यास के दौरान हैलीकाप्टर भले ही देख लिया था। प्रधानमंत्री के हैलीकाप्टर को देखने के लिए कालेज के बाहर खेतों में जनता का तांता लगा रहा। अध्यापक अध्यापिकाओं को कालेज के गेट से ही वापस होना पड़ा।

पता लगते ही जनता गदगद
बृहस्पतिवार की सुबह से ही खराब मौसम व बारिश पड़ रही थी। मौसम की खराबी के कारण मोदी जी के न आने के संभावना ज्यादा लग रही थी। लोगों का कहना था कि टीवी चैनलों पर पीएम मोदी के कार्यक्रम के स्थगित होने की खबर चल रही है। लेकिन  साढे़ 11 के बजे के करीब जानकारी मिली कि पीएम 12.10 बजे तक कालागढ़ पहुंच जाएंगे। पीएम मोदी के हैलीकॉप्टरों को जनता गदगद नजर आई।

पीएम से नहीं मिला कोई भाजपा नेता
बड़ी बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर कोई भी क्षेत्रीय सांसद, विधायक व अन्य कोई भाजपा नेता नहीं दूर तक दिखाई नहीं दिया । कार्यक्रम से भाजपा नेताओं ने दूरी बनाए रखी। धामपुर भाजपा पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना था कि संगठन की ओर से पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed